आगरा-आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेनी चाहिए-प्रो अनुराग शुक्ला - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

आगरा-आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेनी चाहिए-प्रो अनुराग शुक्ला

आगरा-आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेनी चाहिए-प्रो अनुराग शुक्ला

युवाओं के बीच चर्चा का विषय राष्ट्र और समाज होना चाहिए-कैप्टन अमित अग्रवाल 

एनसीसी आर्मी विंग कैडेट्स द्वारा "स्वामी विवेकानंद एवम् आज का युवा" विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

"यदि स्वयं का विकास चाहते हैं तो युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए । विवेकानंद के विचारों को अंगीकृत कर युवा अपने व्यक्तित्व को निखार सकते हैं। " यह कहना है आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला का। वह स्वामी विवेकानंद की जयंती के पूर्व दिवस पर एनसीसी आर्मी विंग, आगरा कॉलेज, आगरा द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कैडेट्स को संबोधित कर रहे थे

एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज, आगरा द्वारा स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती के पूर्व दिवस पर आज 
एक विचार गोष्ठी का आयोजन कॉलेज के सेमीनार हॉल में आयोजित किया गया।

गोष्ठी का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की सोई हुई तरुणाई को जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। आज के हमारे नौजवान जिस उम्र में अपने कैरियर को बनाने के बारे में सोचते हैं, स्वामी विवेकानंद ने उस उम्र में संपूर्ण विश्व के देशों में भारत की अध्यात्म शक्ति का पुनर्स्थापन कर दिया था।  

कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने उपस्थित कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने आज से लगभग 120 वर्ष पूर्व जो बातें कही थी वह आज के युवा भारत के संदर्भ में आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं को चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। देश के पददलितों और जरूरतमन्दो की चिंता और उनकी सेवा‌ को, ईश्वर की पूजा के सामान माना। उन्होंने विवेकानंद जी के विचारों को राष्ट्रवाद से जोड़ते हुए कहा कि युवाओं के बीच चर्चा का विषय राष्ट्र और समाज होना चाहिए।
उन्होंने स्वामीजी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं की चर्चा करते हुए अपील की कि छात्र स्वामी जी के आदर्शों को अपनाकर अपने व्यक्तित्व को प्रभावी बना सकते हैं। 
आज जब संपूर्ण विश्व की युवा शक्ति दिग्भ्रमित है, तब केवल स्वामी जी के दर्शन से ही युवाओं को भ्रमित होने से बचाया जा सकता है।

संचालन सार्जेंट आराध्या भट्ट ने तथा आभार यूओ आराध्या चौधरी ने किया। अतिथियों का स्वागत  सार्जेंट प्रिया ने किया।

इस अवसर पर यूओ अनिल यादव, यूओ रितेश परिहार, यूओ सहदेव, सार्जेंट आशीष यादव, लक्ष्मी सिंह, कमलेश आदि कैडेट्स ने व्यवस्थाएं संभाली।

गोष्ठी में  कैडेट आशी धाकड़, तारूशी, अनुष्का,आरती राणा, शिवानी, खुशबू, अभिषेक आदि कैडेट्स ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

अंत में कैडेट रोजी ने देशभक्ति का गीत प्रस्तुत किया।

           

video

Pages