आगरा मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में जी-20 प्रतिनिधिमण्डल के दौरे की तैयारियों हेतु जी-20 समिति की बैठक सम्पन्न हुई। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 10 जनवरी 2023

आगरा मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में जी-20 प्रतिनिधिमण्डल के दौरे की तैयारियों हेतु जी-20 समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

आगरा मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में जी-20 प्रतिनिधिमण्डल के दौरे की तैयारियों हेतु जी-20 समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

आगरा-09.01.2023/आज मण्डलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में जी-20 प्रतिनिधिमण्डल के दौरे की तैयारियों हेतु जी-20 समिति की बैठक सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम मण्डलायुक्त महोदय ने चल रहे विकास कार्य, मरम्मत, सौन्दर्यीकरण कार्य की जानकारी प्राप्त की। आयुक्त आगरा को अपर नगर मजिस्ट्रेट ने अवगत कराया कि एयरपोर्ट से ईदगाह चौराहे तक कुल 283 दुकाने हैं, जिसमें लगभग 100 दुकानो पर रंगाई-पुताई व 50 दुकानों पर बोर्ड लगाये जा चुके हैं और भ्रमण मार्ग पर आने वाले मकानों का भी सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा है, शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। विद्युत खम्भों की पुताई, अनियोजित तार व केबलों का समायोजन, स्ट्रीट लाईटों का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। भ्रमण मार्ग पर आने वाले मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारा, चर्च व अन्य धार्मिक स्थलों का भी सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है तथा भ्रमण मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है। साथ ही बन्दर व कुत्ते एवं आवारा पशुओं को भी पकड़ा जा रहा है।
मण्डलायुक्त आगरा ने जी-20 प्रतिनिधिमण्डल के प्रस्तावित मार्ग में आने वाले सभी सरकारी भवनों यथा- रेलवे, डाकघर, कैंटोनमेंट, एम.ई.एस. तथा निजी संस्थानों व घरों की रंगाई पुताई एक ही रंग से कराने, ए.आर.डी.ई. की भूमि पर बाउण्ड्री कराने के निर्देश दिए। एआरडीई द्वारा बाउंड्रीवाल कराने में असमर्थता व्यक्त कर उक्त भूमि पर एआरडीई द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने हेतु सुझाव दिया। मण्डलायुक्त आगरा ने प्रस्तावित मार्ग पर खाली पड़े भूखंडों पर जी-20 दौरे के समय उद्यान प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए, जिससे मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जा सके। फूल सैय्यद चौराहे पर जी-20 का लोगो लगाने के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने को निर्देशित किया तथा उक्त चौराहे को जी-20 चौराहे के रूप में विकसित कर सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। बैठक में होटल एसोसिएशन तथा अन्य संस्थाओं द्वारा मैट्रो प्रोजेक्ट के अंतर्गत आने वाले रास्ते के सौंदर्यीकरण को बड़ी चुनौती बताते हुए अवगत कराया कि अभी तक मैट्रो प्रोजेक्ट की निर्माण सामग्री रास्ते से नहीं हटाई गई है, जिस हेतु मंडलायुक्त आगरा ने रास्ते की समस्त निर्माण सामग्री को व्यवस्थित करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जी-20 प्रतिनिधिमंडल ने हम सभी को एक प्लेटफार्म पर काम करने का मौका दिया है, जिसे हमें शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने में लगाना चाहिए, उन्होंने उपस्थिति सभी से आह्वान किया कि कराए जा रहे विकास कार्यों में अपने बहुमूल्य सलाह व सुझाव दे सकते हैं। बैठक में शिल्पग्राम से कलाकृति तक विभिन्न दुकानों पर अतिक्रमण की बात रखे जाने पर मण्डलायुक्त आगरा ने पुलिस आयुक्त को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  ने बताया कि जी-20 प्रतिनिधिमंडल के दौरे हेतु जन जागरूकता तथा आमजन की दौरे में सहभागिता तथा प्रचार-प्रसार हेतु 19 जनवरी को मैराथन दौड़ का आयोजन तथा 21 जनवरी को “रन फॉर जी-20“/“वॉकथान का बृहद स्तर पर आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें 10 हजार से ज्यादा जन भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। मैराथन दौड़ एकलव्य स्टेडियम से प्रारंभ होकर ताज, लालकिला से स्टेडियम पर समाप्त होगी तथा सभी प्राथमिक, माध्यमिक व विश्वविद्यालय स्तर पर डिबेट, पेंटिंग व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने की बृहद योजना है, दयालबाग डीम्ड यूनिवर्सिटी व बी.आर.आंबेडकर यूनिवर्सिटी के सहयोग से विभिन्न कल्चरल प्रोग्राम कराने हेतु भी विचार किया जा रहा है।
उक्त अवसर पर उक्त बैठक में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी ए0 मनिकन्डन, पुलिस आयुक्त डा0 प्रीतिन्दर सिंह, नगर आयुक्त  निखिल टीकाराम फुण्डे, ए0डी0ए0 उपाध्यक्ष चर्चित गौंड़, एयरपोर्ट प्राधिकरण ए0ए0 अंसारी, उप निदेशक, उद्यान कौशल किशोर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
------------------

video

Pages