कारागार मंत्री ने जिला जेल आगरा में 245 कंबलों, सिर पर ओढ़ने वाली कैप व मौजो का किया वितरण कारागार मंत्री ने बंदियों से संवाद स्थापित करते हुए अपराध न करने की अपील की। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 8 जनवरी 2023

कारागार मंत्री ने जिला जेल आगरा में 245 कंबलों, सिर पर ओढ़ने वाली कैप व मौजो का किया वितरण कारागार मंत्री ने बंदियों से संवाद स्थापित करते हुए अपराध न करने की अपील की।

कारागार मंत्री ने जिला जेल आगरा में 245  कंबलों, सिर पर ओढ़ने वाली कैप व मौजो का किया वितरण

 कारागार मंत्री ने बंदियों से संवाद स्थापित करते हुए अपराध न करने की अपील की।

संवाद कार्यक्रम जेल में बंद बंदियों के कार्यशैली एवं जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल रहा - श्री धर्मवीर प्रजापति

आगरा:-उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आज जिला जेल आगरा में बंदियों के साथ संवाद किया। संवाद के उपरान्त ऐसे बन्दी जेल में जिनसे मिलने कोई आता ही नही उन बंदियों को कम्बल वितरित किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम आगरा की ही एक स्वयं सेवी संस्था के तत्वाधान में आयोजित किया गया था।  जिसमे बंदियों के लिए कंबल, सर पर ओढ़ी जाने वाली कैप और मौजों को जिला कारागार आगरा में वितरित किया गया|
मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी प्रदेश का मंत्री विभागीय उपलब्धियों एवं प्रगति के संबंध में प्रधानमंत्री जी से मिलकर प्रजेन्टेशन दिया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान कारागार विभाग को और सुदृढ़ किये जाने के बारे में प्रधानमंत्री जी से और अधिक विस्तृत चर्चा भी हुई। मा0 प्रधानमंत्री ने संवाद कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कारागारों में और अधिक सुधारात्मक कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया। 
उन्होंने कहा कि संवाद का उद्देश्य है कि बंदी अपने जीवन में सुधार लाये और एक अच्छा इंसान बनकर जेलों से बाहर निकलें। संवाद के दौरान बहुत से बंदी अपने किये पर पश्चात करते हैं और अपने में सुधार लाने की भी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। 
मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने संवाद के दौरान बंदियों से अपील की कि वे अपनी दिनचर्या में सुधार लाये, मंत्रों का उच्चारण करें और नकारात्मक चर्चा से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आपके ऊपर आपका पूरा परिवार निर्भर है। जब तक यह भावना आपके मन में नहीं बैठेगी तब तक आप छोटे-मोटे अपराध करते रहेंगे। 
कारागार मंत्री के बंदियों से संवाद कार्यक्रम जेल में बंद बंदियों के कार्यशैली एवं जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। जेलों का वातावरण भी अब मानवीय सोच और दूसरों के लिए अच्छा करने की भावना से ओत प्रोत हो रहा है।।
....….................

video

Pages