आगरा-भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की हुई समीक्षा बैठक , नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 8 जनवरी 2023

आगरा-भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की हुई समीक्षा बैठक , नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

आगरा-भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की हुई समीक्षा बैठक , नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

जनपद आगरा:- जिले के सेक्टर-3 बोदला स्थित होटल ग्वाल पैलेस में आज भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें नए पदाधिकारियों की नियुक्ति एंव संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई , संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ठाकुर सत्यभान सिंह चौहान के द्वारा समीक्षा बैठक को संबोधित किया गया ।

आपको बता देंगे आज भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की समीक्षा बैठक आगरा के सेक्टर 3 बोदला स्थित होटल ग्वाल पैलेस में हुई जिसमें संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ठा. सत्यभान सिंह चौहान के द्वारा चौधरी अमित सिंह को पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी आगरा नियुक्त किया गया इसके साथ ही अन्य भी पदाधिकारियों की नियुक्त की गई और संगठन का कारवां बढ़ाया गया ।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ठा.सत्यभान सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति सदैव अन्नदाता के साथ है जो कि हर एक समस्या में उनका तन मन धन से साथ देता है हमारे संगठन के द्वारा प्रयागराज में 19,20,21 जनवरी यानी 3 दिन का शिविर लगाया जा रहा है ,इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य है कि जो गरीब, मजदूर किसान प्रयागराज नहीं पहुंच पाते हैं और संगम के दर्शन नहीं कर पाते हैं उनको हमारे संगठन के पदधिकारी लेकर जाते है और वहां पर रहना खाना सब कुछ संगठन के द्वारा ही मुहैया कराया जाता है  ,3 दिन के शिविर में भंडारे का आयोजन भी किया जाता है ।

बैठक के दौरान मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ठाकुर सत्यभान सिंह चौहान ,आगरा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह ,संगठन मंत्री हारून खान ,प्रदेश सचिव पदम् सिंह यादव ,मण्डल सलाहकार प.रामकिशोर ,पश्चिमी दिल्ली मीडिया प्रभारी नईमुद्दीन खान ,मण्डल अध्यक्ष महिला रजनी भदौरिया ,रंजना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

video

Pages