नववर्ष पर कैबिनेट मंत्री ने बांटे गरीबों को कम्बल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 1 जनवरी 2023

नववर्ष पर कैबिनेट मंत्री ने बांटे गरीबों को कम्बल

नववर्ष पर कैबिनेट मंत्री ने बांटे गरीबों को कम्बल 

जनपद आगरा:-उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शीत लहर को ध्यान में रखते हुए कम्बल वितरण योजना के अन्तर्गत मलिन बस्तियों में जीवन यापन करने वाले गरीब परिवारों को कम्बल वितरण किये जाने हेतु आज नववर्ष के अवसर पर उ0प्र0 सरकार के मा.कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत न्यू माथुर वैश्य सेवा सदन, अशोक नगर पचकुईयां, आगरा पर कम्बल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मा0 कैबिनेट मंत्री द्वारा गरीब परिवारों को कम्बल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मा0 मंत्री के साथ आशीष त्रिपाठी , तहसीलदार सदर, आगरा उपस्थित रहे। साथ में उनके पुत्र डाॅ0 अलौकिक उपाध्याय, जनसम्पर्क अधिकारी सियाराम प्रजापति, मण्डल अध्यक्षगण श्याम शर्मा, राजवीर धाकड, पार्षद राजेश प्रजापति, पूर्व पार्षद बद्री प्रसाद माहौर, पूर्व पार्षद प्रेमा वर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज वर्मा मीडिया प्रभारी सुनील कर्मचन्दानी आदि उपस्थित रहे।
...................

video

Pages