आगरा-अंडर पास नहीं बनने पर ग्रामीणों ने दी अनशन की चेतावनी भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 16 जनवरी 2023

आगरा-अंडर पास नहीं बनने पर ग्रामीणों ने दी अनशन की चेतावनी भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आगरा-अंडर पास नहीं बनने पर ग्रामीणों ने दी अनशन की चेतावनी

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आगरा: सोमवार को अरतौनी में अंडर पास की मांग को लेकर सैकड़ों किसानो ने जिला कलेक्टरेट पहुंच कर एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले किसान नारेबाजी करते हूए जिला मुख्यालय पहुंचे। किसानों की पांच सूत्रीय मांगो में एनएच-2 स्तिथ अरतौनी में अंडर पास की मांग प्रमुख रही। किसानों ने बताया कि अरतौनी पर अंडर पास नहीं होने से किसानो को अपने खेतों पर आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आय दिन होते हादसों की वजह से ग्रामीण परेशान हैं। लिहाजा ग्रामीणों और किसानों ने समस्या के समाधान की गुहार शासन प्रसाशन से लगाई है।  भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के प्रदेश प्रधान महासचिव अमित चौधरी ने बताया कि अरतौनी पर अंडर पास नहीं होने से चार गांव की  लगभग 20 हज़ार की आवादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अरतौनी पर अंडरपास बनने से किसानों और स्थानीय लोगों को निजात मिलेगी। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

दूसरी प्रमुख मांग यह है कि फतेहपुरसीकरी में नहर टूटने से ग्राम सिकरौदा के आसपास गांवों के लगभग 200 बीघा फसल पूरी नष्ट हो गई है ,निरीक्षण कर मुआवजा दिलाया जाए 

तीसरी मांग यह है कि सरकार द्वारा बढ़ी हुई विधुत दरों को बापस लिया जाए व किसानों का बिल माफ किया जाए साथ ही किसान आयोग गठित किया जाए ,आवारा पशुओं की उचित व्यवस्था की जाए व फसलों को नष्ट होने से बचाया जाए ।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, संगठन मंत्री आगरा हारून खान,अजय चौधरी,प्रेम सिंह,नकुल मुखिया,अरविंद पराशर,दिलीप,नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

video

Pages