आगरा पीएम मोदी की स्मार्टसिटी बनाने की महत्वाकांक्षा पर खरा उतर रहा है। अगले माह आगरा सहित देश के 22 स्मार्ट सिटी होंगे तैयार। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023

आगरा पीएम मोदी की स्मार्टसिटी बनाने की महत्वाकांक्षा पर खरा उतर रहा है। अगले माह आगरा सहित देश के 22 स्मार्ट सिटी होंगे तैयार।

आगरा पीएम मोदी की स्मार्टसिटी बनाने की महत्वाकांक्षा पर खरा उतर रहा है। अगले माह आगरा सहित देश के 22 स्मार्ट सिटी होंगे तैयार। 

स्मार्टसिटी बनाने की कवायद 2015 से

आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद वर्ष-2015 से शुरू हो गई थी। इसके बाद से ही विकास कार्य शुरू किए गए हैं। कई योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। इसमें कई कार्य पूर्ण भी हो चुके हैं।

आगरा जी-20 देशों की मेजबानी से नये लुक में


आगरा में जी-20 देशों के मेहमानों के लिए जो तैयारी की गई है, उससे शहर एक नये लुक में नजर आ रहा है। मेहमानों को विश्वस्तरीय सुविधाएं दी गई हैं, जिससे आगरा सभी की निगाह में आ गया है।

संसद में बताया- अब तक 98 हजार करोड़ खर्च

दिल्ली की एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि मार्च तक आगरा सहित 22 सिटी स्मार्ट सिटी बनकर तैयार हो जाएंगे। इस संबंध में संसद में गत छह फरवरी को बताया गया कि 27 जनवरी तक 7804 प्रोजेक्टस में से 5246 प्रोजेक्ट पूरे हो गए हैं। इन प्रोजेक्टस को पूरा करने में 98 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

वर्ष 2014 में किया गया था ऐलान

पीएम मोदी ने साल 2014 में लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का ऐलान किया था।

स्मार्ट सिटी से क्या मिलेंगे फायदे

इसके बाद ‘स्मार्ट सिटी योजना’ वर्ष2015 में लॉन्च हुई। स्मार्ट सिटी की कोई तय परिभाषा नहीं है लेकिन चुने गए शहरों में रहने वाले लोगों की ज़िंदगी बेहतर बनाने के लिए फ़ंड देने का वादा किया था। इसमें बेहतर बिजली, पानी, सीवेज, ट्रेफिक व्यवस्था आदि शामिल हैं।

देश के स्मार्ट सिटी में शामिल होने वाले शहर आगरा, इंदौर, भोपाल, वाराणसी, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, चेन्नई, इरोड, रांची, सालेम, सूरत, उदयपुर, विशाखापट्टनम, अहमदाबाद,  काकीनाड़,  पुणे, वेल्लोर, पींपरी, मुदरै, अमरावती और तंजावूर शामिल हैं।

video

Pages