मिढ़ाकुर क्षेत्र में 101 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा ,श्रीमद भागवत सप्ताह का हुआ शुभारंभ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

मिढ़ाकुर क्षेत्र में 101 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा ,श्रीमद भागवत सप्ताह का हुआ शुभारंभ

मिढ़ाकुर क्षेत्र में 101 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा ,श्रीमद भागवत सप्ताह का हुआ शुभारंभ

जनपद आगरा:-जिले के मिढ़ाकुर क्षेत्र  के अंतर्गत गढ़ी दौलता में भक्ति, ज्ञान एवं संगीतमय श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के अवसर पर आज शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। रंग-बिरंगे परिधानों से सुसज्जित 101 कन्या माथे पर कलश धारण कर इस यात्रा में शामिल हुई। पवित्र कलश यात्रा में शामिल कन्याओं ने श्रीमद भागवत कथा स्थल से लेकर महज मिढ़ाकुर होते हुए समस्त भृमण  परिभ्रमण करते हुए श्रीमद भागवत कथा स्थल पर रखा गया। निर्धारित कार्यक्रम 28 मई से 04 मई तक व्रन्दावन से आई कथा वाचक श्रीमद भागवत कथा का वाचन करेंगी। कथा वाचन व मंत्रोच्चारण से 7 दिनों तक भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुगण भक्ति के इस अमृतपान को ग्रहण करेंगे। इस भक्ति ज्ञान एवं संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के आयोजक चौधरी भूरी सिंह हैं। कथा वाचन सुनने के लिए मिढ़ाकुर क्षेत्र ही नहीं दूर दराज से भारी संख्यां में श्रद्धालु गण श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर पहुंचने की संभावना है।

video

Pages