वार्ड 66 से बसपा प्रत्याशी अरविंद मथुरिया का जोरदार जनसंपर्क
आगरा । नगर निगम वार्ड 66 से अरविंद मथुरिया ने शुक्रवार को क्षेत्र में बड़े बुजुर्गों के पैर छू कर और हाथ जोड़कर उन्हें भारी बहुमतों से जीत दिलाने का अनुरोध किया। गौतम नगर की जनता ने भारी मात्रा में उन्हें समर्थन देने का वादा किया। पिछले पाँच सालों में उनकी पत्नी इसी वार्ड से पार्षद थी जिन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए कई काम किये। पक्की सड़क, खरंजे, राशन कार्ड, नालियां, सीवर लाइन, आदि। इस क्षेत्र में मीठे पानी की सबसे प्रमुख समस्या है जिसको लेकर भी नगर निगम से उन्होंने पाइप लाइन डलवाने की मंजूरी लगभग करवा ली है। चुनाव जीतने के बाद उनका वादा है कि क्षेत्र में सबसे पहले मीठा पानी लेकर आएंगे और जिसकी जो समस्या होगी उसको दूर करवाने का कार्य प्रमुखता से करेंगे। अरविंद मथुरिया का क्षेत्रीय लोगो ने फूल मालाओं से जगह जगह सम्मान किया और उनका भरपूर साथ देकर जीत का आश्वाशन दिया।