वार्ड 58 से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी ने मांगे वोट, जनता का मिलता समर्थन
आगरा नगर निगम चुनावो में पहली बार चुनावो में अपने लोगो को चुनाव लड़वा रही आजाद समाज पार्टी के वार्ड 58 से प्रत्याशी वैध औघड़ नाथ ने अपने क्षेत्र में जनता के वोट देकर उन्हें जीताने की अपील करी। इससे पहले वैध औघड़ नाथ करीब 15 से 16 साल बसपा में अलग अलग पदों पर रहे। पहले उन्होंने बसपा पार्टी में वार्ड 58 से चुनाव लड़ने की अपील करी थी लेकिन उनको टिकट नही दिया गया जिसके बाद उन्होंने आजाद समाज पार्टी से टिकट लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं और क्षेत्र के लोगो का भरपूर समर्थन भी उन्हें मिल रहा है।