सराहनीय कार्य-फाउंड्री नगर चौकी प्रभारी ने मात्र 6 घण्टे में मासूम को खोजा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

सराहनीय कार्य-फाउंड्री नगर चौकी प्रभारी ने मात्र 6 घण्टे में मासूम को खोजा

सराहनीय कार्य-फाउंड्री नगर चौकी प्रभारी ने मात्र 6 घण्टे में मासूम को खोजा

जनपद आगरा:-जिले के थाना एत्माद्दौला के शोभा नगर निवासी महिला अपने मासूम पुत्र को फिरोजाबाद बस स्टैंड पर किसी अज्ञात महिला को देकर चली आई महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है परिजनों ने फाउंड्री नगर चौकी पर सूचना दी फाउंड्री चौकी प्रभारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मात्र 6 घण्टे में मासूम को सकुशल बरामद कर लिया परिजनों ने चौकी प्रभारी के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और धन्यवाद किया ।

जानकारी के मुताबिक थाना एत्माद्दौला के शोभा नगर फाउंड्री नगर निवासी आरती पत्नी देवेंद्र सिंह का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है आरती अपने मासूम बच्चे को लेकर घर से निकल गई और फिरोजाबाद बस स्टैंड पर पहुंच गई बस स्टैंड पर खड़ी एक अज्ञात महिला को आरती ने अपने मासूम बच्चे को दे दिया और पुनः फिरोजाबाद से बापस अपने घर शोभा नगर आ गई परिजनों ने मासूम के बारे में जानकारी की तो आरती संतोषजनक नहीं दे पा रही थी परिजनों ने इस घटना की सूचना फाउंड्री नगर चौकी पर दी चौकी प्रभारी निशांत राघव ने सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए महिला एंव उसके परिजनों को लेकर फिरोजाबाद बस स्टैंड पर पहुंचे ,बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों एंव सर्विलांस की मदद से मात्र 6 घण्टे में चौकी प्रभारी ने मासूम को सकुशल बरामद कर लिया मासूम को देखकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान बापस लौट आई और चौकी प्रभारी निशांत राघव के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया ।

video

Pages