हार के डर से बौखलाए निर्दलीय प्रत्याशी ने फाडे आप पार्टी के प्रत्याशी का पोस्टर
आगरा।जैसे जैसे नगर निगम सरकार बनाने की तारीख नजदीक आती जा रही है। वैसे ही सभी पार्टी प्रत्याशियों के दिलो की धड़कन बड़ रही है ।हर कोई अपनी जीत के आंकड़े लगाने में लगा हुए है।
मामला आगरा नगर निगम के वार्ड 55 का है।वार्ड 55 में आप पार्टी से अनिल गुप्ता पत्रकार प्रत्याशी है।और अपनी ईमानदार छवि के कारण जनता में लोकप्रिय है ।उनकी बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी खेमे में लगातार हड़कंप मचा हुआ है।विपक्षी अब आप पार्टी के प्रत्याशी के पोस्टर फाड़ने पर आमदा हो गया है ।अपनी हार देखते हुए अपनी नीचता की हरकतों पर उतर आए है।आप प्रत्याशी अनिल गुप्ता ने बताया कि आप के सभी प्रत्याशी दिल्ली सरकार के गरीबों के हित में हो रहे काम पर वोट मांग रहे है।अनिल गुप्ता ने कहा की अरविंद केजरीवाल लागतार 3 बार के मुख्यमंत्री है । ओर अभी तक उनपर आरोप तो बहुत लगे मगर सत्ताधारी भाजपा किसी भी आरोप को साबित करने में नाकाम रही।अपनी विफलता को छुपाते हुए झूठे आरोप में लगातार भाजपा आप नेताओ को जेल भेजने पर तुली है।अनिल गुप्ता ने कहा की झूठ कितना भी ताकतवर क्यों ना हो सत्य को परेशान कर सकता है मगर कभी पराजित नही। यही काम भाजपा कर रही है ।यह जनता है सब जानती है।इस बार जनता परिवर्तन के मूड में है।और इस बार नगर निगम चुनाव में आप पार्टी जीतकर इतिहास रचेगी