जाति सूचक शब्द बोलकर दलित युवक पर किया जानलेवा हमला ,मुकदमा दर्ज
जनपद आगरा:- जिले के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशनलाल में दबंगों ने एक दलित युवक पर पुरानी रंजिश को निकालने के लिए जाति सूचक शब्द बोलकर जानलेवा हमला कर दिया जिससे दलित युवक के काफी गम्भीर चोटें आई युवक बुरी तरह खून से लहूलुहान हो गया दबंग मारपीट कर दलित युवक के रुपए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए युवक का पुलिस ने मेडिकल कराया दलित युवक ने थाना ट्रांस यमुना में तहरीर दी पुलिस ने हरिजन एक्ट ,मारपीट ,लूट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।
यह था मामला
थाना ट्रांस यमुना के नगला किशनलाल निवासी दलित युवक गुड्डू ने बताया कि मैं सुबह किसी काम से कालिंदी बिहार की तरफ टहलते हुए जा रहा था तभी पीछे से टीटू ,अबधेश ,राजेश पुत्र स्व कुंवरपाल ,गोलू ठाकुर और 2-3 अज्ञात लोग आ गए और पीछे से मुझे जाति सूचक शब्द बोलकर रोक लिया और पुरानी रंजिश के तहत मुझ पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे मैं बुरी तरह लहूलुहान हो गया मेरे सिर में गम्भीर चोट आ गई और बाद मैं मैंने देखा कि यह दबंग लोग मेरी जेब में रखे 5340 रुपए भी निकालकर ले गए हैं ,पुलिस ने मेडिकल भी कराया ।
पीड़ित गुड्डू ने बताया कि यह दबंग शातिर किस्म के अपराधी हैं इनका आपराधिक इतिहास भी है ।