डॉ अंबेडकर जयंती पर मेले में उमड़ा जनसैलाब मेला कमेटी ने पत्रकारों का किया सम्मान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 15 अप्रैल 2023

डॉ अंबेडकर जयंती पर मेले में उमड़ा जनसैलाब मेला कमेटी ने पत्रकारों का किया सम्मान

डॉ अंबेडकर जयंती पर मेले में उमड़ा जनसैलाब

मेला कमेटी ने पत्रकारों का किया सम्मान 

मेला मंच पर हुए रंगारंग कार्यक्रम ,छात्र/छात्राओं ने दी प्रस्तुति

मेले में सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद ,चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात 

जनपद आगरा:- देशभर में भारत रत्न , संविधान शिल्पीकार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है आगरा शहर में भी जयंती की धूम देखने को मिल रही है जिले के टेढ़ी बगिया पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई हाथरस रोड पर मंच सजाया गया जिस पर अंबेडकर अनुयाई पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई , डॉक्टर अंबेडकर जयंती पर टेढ़ी बगिया पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है जो कि काफी वर्षों से निरंतर चला आ रहा है इस विशाल मेले का आयोजन 13 व 14 अप्रैल को अंबेडकर मेला कमेटी के तत्वाधान में किया जाता है इस मेले के शुभ अवसर पर रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम बाबा साहब भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित रसियों का कंपटीशन तथा डांस प्रतियोगिताएं सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम होते हैं और आज इसी प्रकार के कार्यक्रम मेला मंच पर आयोजित किए गए जिसमें लाखों की संख्या में भीड़ मौजूद रही और भीड़ ने कार्यक्रमों का जमकर लुफ्त उठाया ।

पत्रकारों का हुआ सम्मान
भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर टेडी बगिया पर आयोजित हुए दो दिवसीय मेले में मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय पत्रकारों का मेला मंच पर फूल माला पहनाकर एवं पट्टा डालकर स्वागत सम्मान किया , सम्मान पाकर पत्रकारों के चेहरे खुशी से खिल उठे ।
मेला कमेटी ने पत्रकार सैय्यद सद्दाम हुसैन, मुनीष अल्वी ,अर्जुन सिंह ,लवी किशोर ,अर्जुन रौतेला ,वाशुदेव सहित अन्य पत्रकारों का स्वागत सम्मान किया ।

मंच पर हुए रंगारंग कार्यक्रम
डॉक्टर अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में टेढ़ी बगिया पर दो दिवसीय मेले में मंच पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए सबसे पहले डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उसके बाद क्षेत्र के छात्र छात्राओं ने बाबा साहब के जीवन के संबंध में कार्यक्रम के तहत अपनी प्रस्तुति पेश की , कार्यक्रमों के दौरान मेला मंच पर क्षेत्रीय लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा भीड़ इतनी थी कि लोग एक के ऊपर एक खड़े हो गए , इसके बाद बाबा साहब भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित रसियों का कंपटीशन भी किया गया जिसमें लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया ।

मेला में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में टेडी बगिया पर आयोजित हुए दो दिवसीय मेले में क्षेत्रीय लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा भीड़ को देखते हुए मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा मेला मंच के आसपास पुलिस बल ने स्थिति को संभाला , मेला में उमड़ी भीड़ में पुलिस बल के द्वारा हर एक संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी गई जिस प्रकार असामाजिक तत्व क्षेत्रीय माहौल को खराब करने की कोशिश करते हैं इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला क्योंकि थाना ट्रांस यमुना पुलिस सहित जिले के अन्य पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और हर एक असामाजिक तत्व पर पैनी नजर रखी गई।

ये रहे मौजूद
टेडी बगिया पर दो दिवसीय मेले के दौरान मेला कमेटी के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे जिसमें संरक्षक मंडल रोशनलाल भास्कर , भूरी सिंह , आजाद सिंह ,अध्यक्ष श्याम प्रकाश बोधी , उपाध्यक्ष भूदेव सिंह , रतन सिंह परिहार , विधि सलाहकार एडवोकेट रमेश चंद्रा, एडवोकेट जगवीर सिंह , महासचिव श्री लाल चौधरी , सचिव नंदकिशोर चौधरी , कोषा अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सह कोषाध्यक्ष शिवराज सिंह , मीडिया प्रभारी लाखन सिंह सिकरवार , ऑडिटर मंत्री डॉक्टर सतीश संगम , संगठन मंत्री महिपाल सिंह , प्रचार मंत्री गोपाल सिंह , सदस्य सुनहरी लाल फौजी मास्टर रामबाबू सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

video

Pages