दाना पानी आशियाना कार्यक्रम के अंतर्गत डायट प्रशिक्षुओं ने चलाया अभियान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 13 अप्रैल 2023

दाना पानी आशियाना कार्यक्रम के अंतर्गत डायट प्रशिक्षुओं ने चलाया अभियान


दाना पानी आशियाना कार्यक्रम के अंतर्गत डायट प्रशिक्षुओं ने चलाया अभियान

जनपद आगरा:-बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्यासे पक्षियों को दाना पानी की व्यवस्था कराने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ) आगरा के प्रशिक्षुओं द्वारा गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए एक मुहिम जो गत वर्ष से संचालित की जा रही है के तहत आज नारियल के खोल को काटकर उसमें पानी भरकर पेड़ों पर बांधा गया। साथ ही बोतलों, मिट्टी के पात्रों, टीन के डिब्बों आदि में दाने पानी की व्यवस्था की गई नारियल के खोल पर प्रशिक्षु अपना नाम भी लिख रहे हैं और संस्थान में आने के पश्चात वह उनमें प्रतिदिन पानी भी डालते हैं। उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डायट आगरा डॉ. आईपीएस सोलंकी ने बताया कि पक्षियों के लिए चलाए गए इस विशेष अभियान में आज संस्थान के 150 से अधिक प्रशिक्षुओं द्वारा नारियल के खोल में पानी रखकर पेड़ों पर लटकाने के साथ मिट्टी के पात्र गत्तों के अस्थाई खोल आदि रखकर पक्षियों के लिए दाना पानी आशियाना कार्यक्रम संचालित किया गया। डायट प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि समाजोपयोगी उत्पादक कार्य के अंतर्गत प्रशिक्षु अपने घरों व संस्थान में पिछले वर्ष से लगातार इस मुहिम को चला रहे हैं साथ ही संस्थान में प्रत्येक प्रशिक्षु को दो-दो नारियल के खोल तथा मिट्टी के पात्रों में पक्षियों के लिए दाना पानी रखने का लक्ष्य दिया गया है । संस्थान में वर्तमान में ढाई सौ से अधिक प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं इस मुहिम के द्वारा पक्षियों के लिए दाना पानी आशियाना कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रयास प्रशिक्षुओं द्वारा किया जा रहा है प्रशिक्षु भी इसमें मन लगाकर अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार, प्रवक्ता हिमांशु सिंह, अनिल कुमार, यशवीर सिंह, रजनी सिंह,लक्ष्मी शर्मा, प्रज्ञा शर्मा, सपना भारती, रंजना पांडे, धर्मेंद्र गौतम, कल्पना सिन्हा,यशपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, डा.दिलीप गुप्ता, शताक्षी कुशवाह, प्रभाकर शर्मा आदि सहयोग प्रदान करने के साथ प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रोत्साहित कर रहे हैं ।

video

Pages