प्रशासन को सत्याग्रह की सूचना पर विद्यालय ने सभी बच्चों को नियम अनुसार पास करने का किया वादा - टीम पापा
जनपद आगरा:-प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स टीम पापा के संस्थापक संरक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने उन्हें फोन कर जानकारी दी है ,
सेंटपीटर विद्यालय नियम विरुद्ध फेल किये गए छात्रों के बारे में बताया है जिन अभिभावकों ने दोबारा रिपीट करवाने के लिए कहा है विद्यालय ने सिर्फ उन्हें दोबारा रिपीट करने को कहा है ,बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण शर्मा ने आश्वासन दिया है विद्यालय ने 2 दिन का समय माँगा है सभी फेल छात्रों को प्रमोट किया जायेगा , कल से प्रस्तावित सत्याग्रह रोक दो ,
ज्ञात रहे कल संस्था संस्थापक मनोज शर्मा ने प्रशासन से , नियम विरुद्ध फेल किये गये छात्रों के समर्थन में सत्याग्रह करने का ऐलान किया था ,
मनोज शर्मा ने कहा है , विद्यालय बैकफुट पर आ गया है हम सबको खुशी है अभिभावकों की जीत एक बार फिर से हुई है हम सभी अभिभावकों से कहना चाहते हैं , विद्यालयों के शोषणो के खिलाफ खुल कर आबाज उठायें ।