आगरा पुलिस कमिश्नर घुड़सवार पुलिस के साथ निकले गश्त पर. बिजलीघर से शाहजहां गार्डन तक देखी सुरक्षा व्यवस्था.
आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है और इसके अलावा असमाजिक तत्वों पर भी लगातार एक्शन लिया जा रहा है. आज आगरा के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने डीसीपी सिटी व अन्य अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की जानकारी घुड़सवार पुलिस के साथ ली.