Agra Metro : जामा मस्जिद – फोर्ट स्टेशन के बीच महज़ 77 दिनों में बनी पहली सुरंग - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 26 अप्रैल 2023

Agra Metro : जामा मस्जिद – फोर्ट स्टेशन के बीच महज़ 77 दिनों में बनी पहली सुरंग

Agra Metro : जामा मस्जिद – फोर्ट स्टेशन के बीच महज़ 77 दिनों में बनी पहली सुरंग

आगरा। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के पहले कॉरिडोर के अंतर्गत जामा मस्जिद से आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन के बीच पहली टनल का निर्माण पूरा हो गया है। रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई टीबीएम यमुना महज 77 दिनों में पहला ब्रेकथ्रू करते हुए आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन पहुंची। इस दौरान यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार, परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि टीबीएम ‘यमुना’ को फरवरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लॉन्च किया गया था। इसके बाद टीबीएम यमुना ने पहला ब्रेक थ्रू किया, इसके बाद टीबीएम यमुना आगरा फोर्ट से ताजमहल मेट्रो स्टेशन की दिशा में टनल का निर्माण करेगी। टीबीएम ‘यमुना’ के साथ ही टीबीएम ‘गंगा’ तेज गति के साथ टनल का निर्माण कर रही है।

video

Pages