आगरा:-धूमधाम से निकाली गई बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा, ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 19 अप्रैल 2023

आगरा:-धूमधाम से निकाली गई बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा, ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ

आगरा:-धूमधाम से निकाली गई बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा, ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ

जनपद आगरा:-विकास खण्ड खंदौली की ग्राम पंचायत धोर्रा मे डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती सप्ताह पर गांव मे बाबा साहब अम्बेडकर की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई जिसका शुभारंभ आशीष शर्मा ब्लॉक प्रमुख खंदौली द्वारा फीट काट कर किया गया, शोभायात्रा दो ग्राम पंचायत रायपुर के गांव नगला खरगा से प्रारंभ होकर गांव धोर्रा तक निकली गई , ब्लॉक प्रमुख द्वारा डॉ अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षा ग्रहण कराने के लिए स्कूल भेजने की अपील की, इस मौके पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह उर्फ बंटू , मंच संचालक चंद्रपाल, प्रमोद कुमार , रविकांत निमेष, भरत सिंह गौतम, आनंद प्रकाश, दिनेश नगला खरगा प्रमोद कुमार, नरेंद्र सिंह सौदान सिंह , जगदीश प्रसाद , कालीचरण हरिशंकर , राकेश बाबू , गोरेलाल उपस्थित रहे।

video

Pages