आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया निष्पक्ष एंव निर्भीक पत्रकारों का सम्मान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 19 अप्रैल 2023

आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया निष्पक्ष एंव निर्भीक पत्रकारों का सम्मान

आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया निष्पक्ष एंव निर्भीक पत्रकारों का सम्मान

रिपोर्ट:-मुनीष अल्वी

जनपद आगरा:-जिले के ट्रांस यमुना कॉलोनी में स्थित होटल एंव रेस्टोरेंट में पत्रकारों के साथ आप के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बैठक की ,बैठक में वर्तमान समय को लेकर वार्ता की गई इसके साथ ही उपाध्यक्ष ने पत्रकारों को आप का सम्मान पत्र देकर फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया और सभी के उज्ज्वल भविष्य और आगे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की कामना की ।

जानकारी के मुताबिक अग्रवाल होटल एंव रेस्टोरेंट ट्रांस यमुना कॉलोनी में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा साँई ने शहर के निष्पक्ष एंव निर्भीक पत्रकारों के साथ बैठक की और बैठक के दौरान महत्वपूर्ण विषयों पर काफी गहनता से चर्चा की गई इसके साथ ही उपाध्यक्ष ने सभी पत्रकारों को आम आदमी पार्टी की तरफ से सम्मान पत्र देकर एंव फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया ।
बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा साँई ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ पत्रकार होता है दिनरात परिश्रम करके समाज के शुख दुख व पीड़ा को अपनी लेखनी से समाज के सामने रखने का कार्य करता है इतना ही नही जब तीनो तंत्र विधायिका ,कार्यपालिका, न्यायपालिका से लोग न्याय पाने के लिए हताश हो जाते है तब चौथे स्तम्भ का सहारा लेते है पत्रकार अपनी लेखनी से उसे उजागर कर न्याय दिलाने का कार्य करता है हम सभी समाजसेवियों एंव नेताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे निष्पक्ष पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाने के लिए समाज मे आगे आकर सम्मान देते हुए प्रोत्साहित करने का कार्य करे।

बैठक के दौरान पत्रकार मुनीष अल्वी ने बताया कि वर्तमान समय में निष्पक्ष पत्रकारिता करना एक दुरूह कार्य हो चुका है,लेकिन हम सभी पत्रकारों को निष्पक्ष लेखनी चलाकर समाज के कुरूतियो को उजागर करना चाहिए क्योंकि पत्रकार समाज का आईना होता है,समाज की निगाहें पत्रकारों की पत्रकारिता पर टिकी हुई है।
वर्तमान दौर में पत्रकारिता गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। बदलते परिवेश में पत्रकारों को खबरों के प्रति गंभीर और खोजी रुख अपनाना पड़ेगा,सोशल मीडिया के इस दौर में प्रिंट मीडिया की अपनी एक विश्वसनीयता है,प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को इस विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिये कड़ा संघर्ष करना होगा,सकारात्मक और नकारात्मक पक्षों के बीच सही तुलनात्मक अध्ययन करके वस्तुस्थिति पाठकों के बीच प्रस्तुत करनी होगी।

बैठक के दौरान मुख्य रूप से आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा साँई, पत्रकार सैय्यद सद्दाम हुसैन ,मुनीष अल्वी,लवी किशोर ,वाशुदेव,आकाश उर्फ लक्की सहित अन्य पत्रकार साथी एंव आप के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

video

Pages