हनुमान नगर में युवक ने की आत्महत्या,परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 22 अप्रैल 2023

हनुमान नगर में युवक ने की आत्महत्या,परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल

हनुमान नगर में युवक ने की आत्महत्या,परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल

जनपद आगरा:- थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के हनुमान नगर में एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली फांसी की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई घटना की जानकारी क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को दी।

जानकारी के मुताबिक मामला ताजनगरी आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हनुमान नगर का है जहां शुक्रवार को लगभग सुबह 9:30 बजे एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली क्षेत्रीय लोगों ने घटना की सूचना इलाकाई पुलिस को दी इलाकाई पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम गृह के लिए भेजा परिवार के लोगों की माने तो 30 वर्षीय युवक सुनील लगभग 3 साल से अपने परिवार से अलग किराए के कमरे में रहकर गुजर-बसर कर रहा था मृतक के पिता भगवान सिंह ने बताया की बेटे की कुछ गलत हरकतों की वजह से परिवार से बेदखल किया गया था वहीं पड़ोस की रहने वाली विकलांग महिला हेमलता से उसके नाजायज संबंध चल रहे थे जिसके चलते वह आए दिन परिवार में भी झगड़ा कर किया करता था बार-बार समझाने के बावजूद भी उसने अपनी आदतों में सुधार नहीं किया जिसका परिणाम आज उनको अपने बेटे से हाथ धोना पड़ा वही  मृतक युवक सुनील की मां ने पड़ोस की रहने वाली महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपना दर्द बयां किया।

क्षेत्रीय लोगों ने बताया की मृतक युवक सुनील, विष्णु पुत्र बाबूलाल के मकान में लगभग 3 साल से किराए पर रह रहा था मृतक पेड़ बेचने का कार्य किया करता था सुबह लगभग 9:30 बजे मकान मालिक ने जब तक के कमरे में देखा तो मृतक फांसी के फंदे पर झूलते नजर आया जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और क्षेत्रवासियों ने इलाकाई पुलिस को सूचना दी इलाकाई पुलिस ने तत्काल पहुंचकर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज वैधानिक कार्यवाही में जुट गई।

video

Pages