दिल्ली साकेत कोर्ट में गोलीबारी की घटना के बाद आगरा दीवानी की सुरक्षा को लेकर युवा अधिवक्ता संघ ने की महत्वपूर्ण बैठक - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 22 अप्रैल 2023

दिल्ली साकेत कोर्ट में गोलीबारी की घटना के बाद आगरा दीवानी की सुरक्षा को लेकर युवा अधिवक्ता संघ ने की महत्वपूर्ण बैठक

दिल्ली साकेत कोर्ट में गोलीबारी की घटना के बाद आगरा दीवानी की सुरक्षा को लेकर युवा अधिवक्ता संघ ने की महत्वपूर्ण बैठक

आगरा। न्यायालय की सुरक्षा पुख्ता किए जाने हेतु सोमवार को जनपद न्यायाधीश एवं पुलिस कमिश्नर आगरा से मुलाकात कर युवा अधिवक्ता संघ आगरा मंडल सुरक्षा की मांग रखेगा। आज युवा अधिवक्ता संघ आगरा मंडल के मंडलीय कार्यालय पर न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  दिल्ली साकेत कोर्ट में हुई गोलीबारी के बाद आगरा के अधिवक्ताओं ने भी न्यायालय सुरक्षा के साथ-साथ अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के लिए सोमवार जिले के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को न्यायाधीश एवं पुलिस कमिश्नर आगरा व पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया बैठक की अध्यक्षता युवा अधिवक्ता संघ के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील शर्मा के द्वारा करते हुए कहां की आगरा जनपद भौगोलिक दृष्टि से बड़ा जनपद है यहां न्याय का क्षेत्र व्यापक है गैंगस्टर डकैती कोर्ट में बड़े मुकदमे प्रचलित हैं जिनमें कई मुकदमे गवाही की स्टेज पर हैं अधिवक्ताओं को गवाही कराने पर कभी-कभी दुश्मनी का सामना भी करना पड़ता है इससे बड़ी घटनाएं घटित होती हैं। संचालन करते हुए मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा एडवोकेट ने कहा कि दीवानी न्यायालय के पांच गेट है, जिनमें चार गेट चालू है न्यायालय में पुलिस के द्वारा लगाए गए सुरक्षाकर्मियों की संख्या 40 है, जोकि अपर्याप्त है। न्यायालय परिसर में कोई भी सामान्य व्यक्ति अपना वाहन लेकर बड़े आराम से अंदर तक प्रवेश कर जाता है। वाहन की कोई चेकिंग नहीं होती। न्यायालय के सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी समाप्त समझते हैं जबकि सुरक्षा का मुख्य समय प्रातः कोर्ट खुलने पर और कोर्ट से निकलने पर ही होता है। पार्किंग की व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए। बैरियर लगाकर बाहरी व्यक्तियों की गाड़ियों को न्यायालय में प्रवेश करने से रोका जाना चाहिए। महासचिव मनीष अग्रवाल जोली एडवोकेट ने कहा कि पूर्व में दीवानी परिसर में कई बड़ी घटनाएं हो चुकी है, परंतु किसी ने कोई सबक इन घटनाओं से नहीं लिया। पूर्व में घटित घटनाओं का संज्ञान लेते हुए न्यायालय परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था किया जाना अत्यंत आवश्यक प्रतीत होता है। बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश कुमार वर्मा, जय दयाल गौतम, सुनील दुबे, नरेंद्र कुमार शर्मा, पंडित केसी शर्मा, कृष्ण मुरारी महेश्वरी, राजीव ठाकुर, एसपी सिंह, सिकंदर सेहरा, देव कुमार गौतम, आदित्य गौतम, मनोज गुर्जर, सुरेश चंद शर्मा,पीयूष शरण श्रीवास्तव, पूर्व डीजीसी शिशुपाल यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

video

Pages