फाउंड्री नगर चौकी इंचार्ज ने पकड़ा बाइक चोर ,काफी समय से थी तलाश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 27 अप्रैल 2023

फाउंड्री नगर चौकी इंचार्ज ने पकड़ा बाइक चोर ,काफी समय से थी तलाश

फाउंड्री नगर चौकी इंचार्ज ने पकड़ा बाइक चोर ,काफी समय से थी तलाश 

जनपद आगरा मुनीष अल्वी:-पुलिस कमिश्नर द्वारा नगर निकाय चुनावों को लेकर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत आगरा पुलिस लगातार चेकिंग कार्य कर रही है इसी क्रम में थाना एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर चौकी इंचार्ज मय पुलिस बल के साथ सैय्यद तिराहे पर संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी एक बाइक आती हुई दिखाई दी बाइक सवार पुलिस को देखकर दूसरी तरफ भागने लगा पुलिस को शक होने पर चारों तरफ से घेरकर युवक को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया पूछताछ करने पर बाइक सवार ने बताया कि यह बाइक चोरी की है और अभी कुछ समय पहले मैंने यह बाइक इसी क्षेत्र से चुराई थी ,इस बाइक चोरी के सम्बंध में थाना एत्माद्दौला में शिकायत दर्ज थी और यह बाइक चोरी की शिकायत फिरोजाबाद निवासी श्याम सुंदर द्वारा कराई गई थी ।
गिरफ्तार किया गया शातिर चोर राजू पुत्र हीरालाल प्रकाश कोल्ड के पीछे थाना खंदौली का निवासी हैं ,पुलिस ने बाइक चोर को न्यायालय के समक्ष पेश किया है ।

video

Pages