आगरा में दवा व्यापारी के घर चोरी. बाथरूम का जंगला तोड़ घर में घुसे चोर. लाखों की ज्वेलरी और कैश किया पार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 26 अप्रैल 2023

आगरा में दवा व्यापारी के घर चोरी. बाथरूम का जंगला तोड़ घर में घुसे चोर. लाखों की ज्वेलरी और कैश किया पार

आगरा में दवा व्यापारी के घर चोरी. बाथरूम का जंगला तोड़ घर में घुसे चोर. लाखों की ज्वेलरी और कैश किया पार

आगरा के थाना किरावली में रहने वाले दवा व्यापारी के घर बदमाशों ने धावा बोला है. चोर बाथरूम का जंगला तोड़ घर में घुसे और घर के अंदर से बक्से में से करीब 10 लाख की ज्वैलरी और 75 हजार रुपये कैश पार कर ​गए. सुबह परिजनों के जागने पर घटना की जानकारी हुई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने निरीक्षण किया है और चोरों की तलाश की जा रही है.


यहां का है मामला
मामला थाना किरावली के गांव विद्यापुर का है. यहां दवा व्यापारी भूपेंद्र गोस्वामी अपने परिवार के साथ रहते हैं. बताया जाता है कि सोमवार रात को भूपेंद्र कमरे में अपनी पत्नी के साथ सो रहा था तथा बरामदे के पास बाहर के कमरे में भूपेंद्र के पिता महेश चंद्र व भूपेंद्र के दो बच्चे व तीन दिन पहले आया भांजा दीपक सो रहा था. रात को किसी समय बाथरूम का जंगला तोड़कर इनके घर में चोर घुसे. चारों ने दूसरे कमरे में रखे बक्से को खोला और उसके अंदर रखे एक सूटकेस जिसमें कीमती कपड़े, गहने और नकदी रखी थी को बाहर का दरवाजा खोलकर अपने साथ ले गए.

आज सुबह जब भांजे दीपक की आंख खुली तो उसने दरवाजा खुला देखा तो परिजनों को जगाया. परिजनों ने देखा कि कमरे में सामान बिखरा हुआ पड़ा है. चोरी की जानकारी होने पर महेश चंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. गांव के बाहर सूटकेस और कुछ कपड़े बिखरे मिले हैं. महेश चंद के अनुसार सूटकेस में 75 हजार रुपये कैश, व करीब दस लाख रुपये की ज्वेलरी रखी हुई थी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

video

Pages