दर्दनाक सड़क हादसे में गम्भीर घायल हुए युवक के लिए देवदूत बने डॉक्टर,बचाई जान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 20 अप्रैल 2023

दर्दनाक सड़क हादसे में गम्भीर घायल हुए युवक के लिए देवदूत बने डॉक्टर,बचाई जान

दर्दनाक सड़क हादसे में गम्भीर घायल हुए युवक के लिए देवदूत बने डॉक्टर,बचाई जान

डॉक्टर बने भगवान-दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुए युवक की बचाई जान

रिपोर्ट:-मुनीष अल्वी

जनपद आगरा:-ईश्वर के बाद अगर किसी व्यक्ति को जिंदगी देता है तो वह डॉक्टर ही है,इसीलिए उसे धरती का भगवान कहा जाता है। डॉक्टरी पेशे में कई बार ऐसे पल आते हैंं जब जीवन की उम्मीद लोग छोड़ देते हैं उस वक्त डॉक्टर मौत को मात देकर जिंदगी बचा लेता है, डॉक्टर के यही प्रयास लोगों की जिंदगी में नया सवेरा लाते हैं। ऐसे ही एक प्रकरण जनपद आगरा का है एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया ,युवक के बचने की सारी उम्मीद खत्म हो गई तब टेडी बगिया स्थित लोकहितम हॉस्पिटल डॉक्टर टीम ने जटिल ऑपरेशन कर गम्भीर घायल हुए युवक की जान को बचाया ,युवक एंव परिवारीजनों ने डॉक्टर टीम का धन्यवाद एंव प्रशंसा की ।

जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद निवासी प्रताप सिंह 28/03/2023 को अपनी रिश्तेदारी में बाइक से आगरा पिनाहट जा रहे थे तभी पिनाहट के पास रास्ते में अचानक आवारा गाय बाइक से टकरा गई जिससे प्रताप सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने प्रताप सिंह को टेडी बगिया 100 फुटा रोड स्थित लोकहितम हॉस्पिटल में भर्ती कराया और इलाज शुरू हुआ शुरुआती डॉक्टरी जांच में पता चला कि घायल युवक की सारी पसलियां एंव फेफड़े पूरी तरह फट गए हैं इस गम्भीर अवस्था में डॉक्टर टीम ने घायल युवक को वेंटिलेटर लगाया।

युवक के इलाज के लिए दिल्ली से आए सर्जन
गंभीर रूप से घायल हुए प्रताप सिंह के इलाज के लिए टेढ़ी बगिया 100 फुटा रोड स्थित लोकहितम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया गंभीर अवस्था को देखते हुए लोकहितम हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर सौरभ उपमन्यु के द्वारा दिल्ली के स्पेशलिस्ट थोरेसिक सर्जन डॉ सुशील सिंघल को बुलाया गया , डॉक्टर सिंघल के द्वारा घायल युवक प्रताप सिंह का जटिल ऑपरेशन किया गया यह ऑपरेशन संयुक्त डॉक्टर टीम के द्वारा 2 घंटे चला और सभी पसलियों को जोड़ा गया साथ ही दोनों फेफड़ों में बोल्ब डाले गए , दिल्ली सर्जन एवं लोकहितम टीम के संयुक्त प्रयास से जटिल ऑपरेशन पूरी तरह सफल हो गया घायल युवक का करीब 21 दिन तक लोकहितम हॉस्पिटल में इलाज चला अब मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है ।

लोकहितम हॉस्पिटल टीम का किया धन्यवाद
घायल युवक ऑपरेशन के बाद करीब 21 दिन तक लोकहितम हॉस्पिटल में भर्ती रहा और इलाज सुचारू रूप से चलता रहा आज युवक पूरी तरह से स्वस्थ हो गया और छुट्टी करा कर घर जाने लगा घर जाते समय युवक एंव परिवारीजनों ने लोकहितम हॉस्पिटल टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और सभी लोगों से प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे अच्छा हॉस्पिटल इस क्षेत्र में नहीं है इस हॉस्पिटल के कारण मेरी जान बच गई है ।

हॉस्पिटल टीम
लोकहितम हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉक्टर सौरभ उपमन्यु ,क्रिटिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर संजीव सिंघल , थोरेसिक सर्जन डॉक्टर सुशील शर्मा , डॉ जितेंद्र अरेला ,सचिन आर्य डॉक्टर उदयवीर सिंह ,गुलफाम, साहिल ,सत्यप्रकाश त्यागी समस्त नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा ।

video

Pages