आगरा कालिंदी विहार में लगा है मेला ,दर्शकों की उमड़ रही है भीड़
कार्निवल कम ट्रेड फेयर 10 अप्रैल से 10 मई तक,देखना ना भूलें
पत्रकार मुनीष अल्वी की कलम से
जनपद आगरा:- भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून के लिए इंसान मनोरंजन के साधनों को खोजता है , इसलिए मनोरंजन के लिए जिले के कालिंद्री बिहार 100 फुटा रोड पर मेला लगा हुआ है जिसका नाम है कार्निवल कम ट्रेड फेयर , यह मेला 10 अप्रैल को शुरू हुआ है और 10 मई को समाप्त होगा ,कॉर्निवाल कम ट्रेड फेयर देखने का समय है शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक,मेला को देखने के लिए क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है बच्चे भी इस मेले जमकर मौज मस्ती कर रहे हैं और सभी मेले का भरपूर आनंद ले रहे हैं ,मेले में बड़े बड़े झूले गृहस्थी के सामान की दुकानें खाने पीने के व्यंजन और भी मनोरंजन के लिए काफी चीजें लगी हुई है ।
जानकारी के मुताबिक कार्निवल कम ट्रेड फेयर के संचालक फिरोजाबाद निवासी सुमित गुप्ता है यह मेला एक माह के लिए कालिंदी बिहार 100 फुटा रोड पर लगाया गया है जिसका समापन 10 मई को होगा ,मेले को बहुत ही सुंदर रूप दिया गया है अच्छी डेकोरेशन की गई है साउंड का भी सिस्टम लगाया गया है मेले की रौनक देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है जिसमें जगह जगह लगे आकर्षक पोस्टर मेले में आने बाले लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं उम्र चाहे कोई भी कॉर्निवल कम ट्रेड फेयर में आराम से निशानेबाजी का शौक पूरा कीजिए या मनमाफिक बड़े झूले का आनंद लीजिए ट्रैन में बैठकर समस्त मेले का सफर कीजिए यदि दिल मजबूत है तो भूत बाला शो देखिए इस मेले में अपने शौक के हिसाब से लोग भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं ।
मेले में क्षेत्रीय लोग पूरी तरह मस्ती के मूड में आते हैं बच्चे तो मेले का मजा उठाने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते रंग-बिरंगे खिलौनों और गुब्बारों की दुकानों पर भी मचल जाते हैं बच्चे झूलों का आनंद उठाने में खूब रूचि ले रहे हैं , लजीज व्यंजनों के स्टालों पर लोग अच्छी खासी तादात में चटखारे लेते नजर आ रहे हैं मेले में चाइनीज से लेकर साउथ इंडियन व्यंजन चाऊमीन, बर्गर, पाव भाजी ,डोसा की दुकानें सजी हुई है जगह-जगह गरम गरम जलेबी और पकौड़ी भी मिल रही है मेले में घुसते ही खजला मौजूद है जिसे लोग खा कर मेले में प्रवेश करते हैं ।घरेलू जरूरत के लिए भी ढेरों दुकानें सजी हुई हैं इन पर कैची, छलनी , कप प्लेट सहित काफी गृहस्थी सामान मिल रहा है कपड़ों की भी दुकानें लगी हुई है गर्मी के मौसम में जगह-जगह मैंगो शेक और गन्ने का जूस मिल रहा है और पान खाने के शौकीन इस मेले में सभी प्रकार के पान खा रहे हैं पान की भी एक अलग स्टाल लगी हुई है ।