एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन 27 मई को। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 25 मई 2023

एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन 27 मई को।

एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन 27 मई को।

जनपद आगरा:-सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा द्वारा दिनांक 27-05-2023 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, सांई का तकिया चौराहा, एम0जी0रोड आगरा परिसर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा 300 से अधिक तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा । 
सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने यह भी अवगत कराया है कि मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल (सेवायोजनडाटयूपीडाटएनआईसीडाटइन) की रोजगार मेला आई0डी0-7619 अथवा एन0सी0एस0 पोर्टल (एनसीएसडाटजीओवीडाटइन) पर दिनांक 27 मई 2023 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं। 
-----------------------

video

Pages