अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 28 मई तक विस्तारित।
जनपद आगरा:-सहायक श्रम आयुक्त, पल्लवी अग्रवाल ने अवगत कराया है कि अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम-कोरई, तहसील-किरावली, जनपद-आगरा में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा-06 में 80 सीटों पर छात्र/छात्राओं के प्रवेश हेतु परीक्षा दिनांक 18.06.2023 को आयोजित की जानी है। जिस हेतु उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत ऐसे निर्माण श्रमिक, जिनका पंजीयन 01.04.2020 से पूर्व का है तथा जो अद्यनीकृत रूप से नवीनीकृत है, अपने बच्चे (आयु 10 से 13 वर्ष) के प्रवेश हेतु आवेदन श्रम कार्यालय में दिनांक 25.05.2023 तक जमा कराये जाने तथा साथ ही अनाथ श्रेणी से सम्बन्धित उम्मीदवार वह बच्चे जो कोविड से अनाथ हुये है, जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवायोजना हेतु पात्र बच्चे, जिनकी आयु 10 से 13 वर्ष के मध्य हो अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है आवेदन पत्र जनपद के श्रम कार्यालय, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी, कार्यालय, समस्त प्राथमिक विद्यालय से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते है।
सहायक श्रम आयुक्त ने यह भी अवगत कराया है कि मण्डलीय अनुश्रवण समिति की बैठक में आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने हेतु अन्तिम तिथि 25.05.2023 निर्धारित किये जाने का निर्णय लिया गया था। आवेदन पत्र पर्याप्त मात्रा में प्राप्त न होने के फलस्वरूप आयुक्त महोदय, आगरा मण्डल द्वारा आवेदन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि को 28.05.2023 तक विस्तारित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है, जिसके क्रम में दिनांक 28.05.2023 को सांय 05 बजे तक आवेदन पत्र श्रम कार्यालय, 32 गार्डन रोड, आगरा में प्राप्त किये जायेगें। उन्होंने बताया है कि आवेदन पत्र के साथ श्रमिक पंजीयन कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, बच्चे का कक्षा 05 का परीक्षा परिणाम, श्रमिक तथा बच्चे का आधार कार्ड, जमा कराया जाना आवश्यक होगा।