आगरा के 48 वर्षीय बुजुर्ग भुखमरी से काट रहे जिंदगी, दानपात्र ने दिया जीवनदान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 14 मई 2023

आगरा के 48 वर्षीय बुजुर्ग भुखमरी से काट रहे जिंदगी, दानपात्र ने दिया जीवनदान

आगरा के 48 वर्षीय बुजुर्ग भुखमरी से काट रहे जिंदगी, दानपात्र ने दिया जीवनदान

आगरा : दुनिया में इंसानियत से बढ़कर कोई रिश्ता नहीं होता इसी बात को सार्थक कर रहे हैं। आगरा संस्था दानपात्र के युवा सदस्य जो सड़को, फुटपाथ पर रहने वाले बेसहारा, बेघर जरूरतमंद लोगों तक लगातार मदद पहुंचा रहे हैं। उसी संस्था दानपात्र को यह 48 वर्षीय बुजुर्ग काका भगवान टॉकीज पुल के नीचे बहुत ही गंदी स्थिति में दिखे। संस्था ने इनकी हालत देख उन्हें नया जीवन देने की ठानी, काफी प्रयासों के बाद काका मान गए। फिर उन्हें स्वच्छ करने के लिए उचित स्थान पर ले गए। वहां उनके लंबे बालों को कटवाया गया। तब देखा गंदगी में रहने की वजह से उनके सर में कीड़े पड़े हुए थे। और शरीर से बोहोत ही गंदी बदबु भी आ रही थी। मगर संस्था ने हिम्मत कर उन्हे पास के स्नान घर ले जाकर साफ और स्वच्छ किया। बात करने पर पता चला यह आगरा में टेडी बगिया नामक स्थान की निवासी थे उन्होंने बताया कि भाई के अलावा उनकी एक लड़की और पत्नी है। मगर घर वालों से विवाद होने के कारण यह करीबन 10 सालों से इस हालत में अपना जीवन गुजार रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले डायरविंग किया करते थे। उन्हे उनके परिवार से मिलवाने की बात संस्था ने रखी तो उन्होंने इंकार कर कहा। इनकी परिवार के साथ रहने की इच्छा ही खत्म हो गई है।  फिर संस्था ने उन्हें भोजन कराने के साथ उनकी जरूरत का सारा सामान दिया। संस्था दानपात्र की इस कोशिश से उन्हें नया जीवनदान दिया गया और अब ये काका पहले से स्वच्छ, स्वास्थ्य और बेहतर जीवन जी रहे हैं।

video

Pages