आगरा में धूमधाम से मनाया गया परम पूज्य गुरूदेव श्री श्री रविशंकर जी का जन्मोत्सव - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 14 मई 2023

आगरा में धूमधाम से मनाया गया परम पूज्य गुरूदेव श्री श्री रविशंकर जी का जन्मोत्सव

आगरा में धूमधाम से मनाया गया परम पूज्य गुरूदेव श्री श्री रविशंकर जी का जन्मोत्सव
 
आगरा। उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध शहर आगरा स्थित विकासखंड बरौली अहीर के गांव नौबरी में हरिओम शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा हरिओम शिक्षालय बाल वाटिका स्कूल में "चलो गांव की ओर" कार्यक्रम के अंतर्गत परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के 67 वें जन्मोत्सव को वैदिक हवन कर धूमधाम से मनाया गया, बच्चों को ध्यान कराने के साथ मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक राजेश धनगर द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. आर.पी. सिंह, हरिओम धनगर, राजेंद्र कुमार, श्रीमती लक्ष्मी कुशवाहा श्रीमती पप्पी धनगर कु.शैंकी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

video

Pages