9 साल में मोदीजी ने सम्पूर्ण विश्व में भारत की नयी पहचान बनायीं : डॉ उमेश शर्मा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 29 मई 2023

9 साल में मोदीजी ने सम्पूर्ण विश्व में भारत की नयी पहचान बनायीं : डॉ उमेश शर्मा

9 साल में मोदीजी ने सम्पूर्ण विश्व में भारत की नयी पहचान बनायीं : डॉ उमेश शर्मा

विपक्ष सिर्फ़ मोदीजी की बुराई कर सकता हैं लेकिन उनके जैसे देशहित में काम कभी भी नहीं : डॉ उमेश शर्मा

आगरा। 9 साल में पीएम मोदी जी ने सम्पूर्ण विश्व में भारत की नई पहचान बनी हैं। उन्होंने कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश को एक नई दिशा दी हैं। आज भारत पूरे विश्व में एक स्वाभिमानी और मज़बूत नेतृत्व वाले देश के रूप में पहचाना जा रहा है और निश्चित रूप से दुनिया भर में भारत का मान सम्मान बढ़ा हैं। मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर मोदीजी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।

डॉ उमेश शर्मा ने इस अवसर पर बताया कि सिर्फ़ 9 साल में प्रधानमन्त्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी को विश्व पटल पर भारत ने एक नयी पहचान बनाने के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यू इण्डिया के विश्वकर्मा हैं। मोदीजी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत ने एक नयी पहचान बनाई है। मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए जिससे देश की छवि ही बदलकर गयी। ऐसे विवादित फैसले जो दशकों तक अटके हुए थे, जिन्हें जानबूझकर लटकाया गया था। जिन विवादित मुद्दों को पिछली सरकारों ने छूने तक की हिम्मत नहीं दिखाई, उन्हें मोदी सरकार ने एक झटके में जड़ से ही खत्म कर दिया। जबकि विपक्ष सिर्फ़ मोदी जी की बुराई तो कर सकता लेकिन उनके जैसे देशहित में काम कभी भी नहीं कर सकता। सरकार के सामने कुछ चुनौतियां अभी हैं, जिनसे अगले सालों में सरकार को मुकाबला करना है। आत्मनिर्भर भारत उनके सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व में बनने की ओर अग्रसर है। मोदी जी हम सब के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दूसरों के लिए जीने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने जीवन में कठिन परिश्रम और कुशल नेतृत्व की वजह से देश को अन्य देशों के मुकाबले संकट के कहर से काफ़ी हद तक बचा। यह हमें इसलिए नसीब हो पाया है क्योंकि प्रधानमंत्री की नीतियों और कार्यप्रणाली का नतीजा है। उन्होंने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और उन पर सदैव भरोसा करने वाली नीतियां बनाते आए हैं और हमेशा युवाओं पर भरोसा किया हैं। 

श्री शर्मा ने बताया कि आज आईआईएम, आईआईटी, ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट तथा देश के अन्य शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े छात्र छात्राओं के शोध और अविष्कार के चलते भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा सोच और दृढ़ संकल्प ने भारत के युवाओं में एक ऊर्जा प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान किया है। पहले मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने आदर्श स्थापित किया है। तीर्थ क्षेत्र के गठन के साथ ही अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम थोड़ा बाकि हैं। पिछले सालों में 5 अगस्त को मोदी सरकार ने कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्ति दे दी। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर में देश के वो सभी कानून लागू हो गए, जिन्हें 70 साल तक लागू नहीं किया जा सका था। साथ ही जम्मू-कश्मीर का अलग झंडा हटाकर अब वहां के सरकारी दफ्तरों में तिरंगा लहराने लगा। अनुच्छेद 370 की बेड़ी टूटने के साथ ही जम्मू-कश्मीर के लोगों को अब केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं का भी फायदा मिलने लगा, जिनसे कई सालों तक कश्मीर के लोगों को वंचित रखा गया। मोदी सरकार 2.0 के पहले सात महीने में ही मोदी सरकार ने फिर से बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया। ये फैसला था नागरिकता क्रांति का, पिछले साल 11 दिसंबर को संसद में नागरिकता संशोधन बिल पेश किया, जो अब कानून बन चुका है। मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की काली प्रथा से आजादी दिलाई।आतंकवाद के मुद्दे पर देश अब सहने की बजाए उसका मुंहतोड़ जवाब देना सीख गया। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का संदेश आतंकियों और उनको पालने वाले देश को दिया। पिछले साल अक्टूबर में इस नई शिक्षा नीति को पिछले साल जुलाई में कैबिनेट ने मंजूरी दी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी दी। वहीं नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा के लिए भी बड़े सुधार शामिल किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने फुटकर एवं थोक व्यापार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों के तहत लाने का फैसला किया हैं। पिछले 9 सालों में आतंकवाद में आई कमी नए हिंदुस्तान की संकल्प शक्ति का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने निश्चित रूप से दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा हैं और कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश को एक नई दिशा दी हैं। मोदी सरकार के 9 साल में सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।

video

Pages