पहलवानों के समर्थन को लेकर आगरा से दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने किया नजरबंद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 29 मई 2023

पहलवानों के समर्थन को लेकर आगरा से दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने किया नजरबंद

पहलवानों के समर्थन को लेकर आगरा से दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने किया नजरबंद

आगरा। जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के धरने प्रदर्शन को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय आदेश पर आज किसान दिल्ली कूच का आदेश किया था लेकिन दिल्ली कूच करने से पहले ही उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों को तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों को पुलिस-प्रशासन द्वारा नजरबंद कर दिया गया।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर गांव बाद थाना मलपुरा में नजरबंद रहे। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया थाना बमरौली कटारा के अंतर्गत गांव गढ़ी वंदावन पर पुलिस द्वारा आवास पर नजरबंद कर दिया गया। उनके नजरबंद की जानकारी पर किसान उनके निवास पर पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सभी किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की लेकिन फोर्स ने उन्हें जाने नहीं दिया। जिसके बाद सभी वहीँ धरने पर बैठ गए।

थाना बमरौली कटारा सहित कई थानों का फोर्स मौजूद रहा। जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां को नजरबंद करने के दौरान प्रमुख रूप से तांतीराम जादौन, कृपाल सिंह फौजदार, नत्थू सिंह धाकरे, कुमार सैन वर्मा, गिर्राज सिंह नौहवार, बनवारीलाल तोमर, महाराज सिंह जशावत, हरेंद्र सिंह, एलम सिंह वर्मा, मेघ सिंह प्रधान, रूप सिंह, केशव सिंह, मनोज सिंह, राधेश्याम वर्मा, फूल सिंह, नीरज वर्मा, श्याम बाल्मिक, श्याम सिंह चाहर, सतीश सिंह तोमर, रामदत्त सिंह वर्मा सहित सैकड़ों किसान और भाकियू पदाधिकारी मौजूद रहे।

video

Pages