"96.80% अंक प्राप्त कर जिले में माँ बाप का नाम किया रोशन"
जनपद मथुरा:-प्रियांशु यादव ने सीबीएसई के 10 वी कक्षा के घोषित हुए रिजल्ट में 96.80% अंक लाकर जिले में अपने माँ बाप ने नाम रोशन किया है। प्रियांशू यादव को बचपन से पढ़ाई का शौक है उनके पिता संजीव यादव और माँ बेबी यादव उनकी इस सफलता से काफी खुश है। प्रियांशू के पिता मथुरा सेल्स टैक्स आफिस में कार्यरत हैं उनकी माँ घरेलू महिला है और उनकी बड़ी बहन गोआ में रहकर बीटेक कर रही हैं। उनकी इस सफलता से घर के सभी बहुत खुश हैं उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है दूर दूर से रिश्तेदार उन्हें फ़ोन करके बधाई दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।