फ्रेंड्स थिएटर ग्रुप आगरा के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन नाट्य प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत
आगरा। आगरा शहर की जानी-मानी संस्था फ्रेंड्स थिएटर ग्रुप आगरा कोरोना काल के बाद नाट्य जगत में अपनी ग्रीष्मकालीन नाट्य प्रशिक्षण शिविर से वापसी कर रही है नाट्य प्रशिक्षण का प्रारंभ 20 मई से नामनेर स्थित होटल सूर्या पर किया जा रहा है । जिसका समय शाम 4:00 से 6:30 बजे तक का रहेगा, प्रतिदिन चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में विधा के विभिन्न पक्षो अभिनय, संगीत, मेकअप और कैमरा आदि का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा, साथ ही एक लघु नाटक की भी प्रस्तुति तैयार कराई जाएगी । निर्देशक कुलदीप त्यागी के निर्देशन में चलने वाले उक्त शिविर में समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में अतिथि विशेषज्ञ द्वारा प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन किया जाएगा शिविर के सह निर्देशक अश्वनी सिंह और सुभाष चंद दौनेरिया है । संस्था के निर्देशक समीर सिंघल ने बताया कि प्रतिभाग करने के इच्छुक युवक-युवती 20 मई तक होटल सूर्या नामनेर चौराहा मोबाइल नंबर 7830388659,9058767366 पर संपर्क कर सकते हैं साथ ही एम पी स्कूल ऑफ ड्रामा ( मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय ) के छात्र व सोन चिड़िया फिल्म के अभिनेता सूरज नागर समय-समय पर प्रशिक्षकों के साथ अपने अनुभवों को साझा करेंगे। शिविर के संयोजक नीरज राघव हैं।