किसान सम्मान निधि पंजीकरण पखवाड़े का जनपद मे हुआ शुभारम्भ। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 23 मई 2023

किसान सम्मान निधि पंजीकरण पखवाड़े का जनपद मे हुआ शुभारम्भ।

किसान सम्मान निधि पंजीकरण पखवाड़े का जनपद मे हुआ शुभारम्भ।

ब्लॉकों मे कैम्प लगाकर किये गये पात्र किसानों के पंजीकरण।

आगरा-आज से जनपद मे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PMKISSAN) का कैम्प लगाकर पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ जनपद के कई जनसेवा केन्द्रों पर पंजीकरण किये गये वहीं प्रत्येक ब्लॉक मे पंचायत भवनों मे भी कैम्पों का आयोजन किया गया जहां पर किसानों के पंजीकरण हुये।
शासन की मंशा के अनुसार दिनांक 22.05.2023 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (च्डज्ञप्ै।छ) के पंजीकरण कैम्प मोड में करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे जिससे अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण करते हुये सम्मान निधि का लाभ प्रदान किया जा सके तथा योजना से वंचित पात्र किसानों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जा सके। जिसके क्रम मे जनपद के समस्त  ब्लॉकों मे रोस्टर के अनुसार कैम्प का आयोजन करते हुये किसानों का पंजीकरण किया गया। सीएससी जिला प्रबंधक अजीत सिंह  द्वारा कैम्प स्थल बरारा ब्लॉक बिचपुरी का भ्रमण किया गया तथा सीएससी संचालक रविन्द्र कुमार को अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
-------------------

video

Pages