जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
आगरा- जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि समस्त विभागों द्वारा कार्ययोजना तैयार करके वन विभाग को प्रस्तुत करने के पश्चात वन विभाग द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर वृक्षारोपण कराया जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने मियांबाकी पद्धति पर नगर निगम के अधिकारियों को चिन्हित स्थानों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से वायु गुणवत्ता में सुधार होगा और लोगों को स्वच्छ हवा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण शुद्ध करने के लिए जो कार्य किये जा रहे हैं, इसमें सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी पूर्ण ईमानदारी से निभायें, जिससे पर्यावरण को संतुलित बनाये रखा जा सकें। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण कराने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें श्रम विभाग को 8880 एवं स्वास्थ्य विभाग को 14980 वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित है, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वृक्षारोपण किया जायेगा। साथ ही परिवहन विभाग को 5880 वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त हैं, जो वर्कशॉप में लगाये जायेंगे। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि उद्यान विभाग द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनायें यथा तालाबों के किनारे, ग्राम सचिवालय इत्यादि में वृक्षारोपण किया जायेगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण जिन विभागों द्वारा कराया गया है, उन पेड़ पौधों की देख-रेख की जिम्मेदारी उन्ही विभाग की स्वयं होगी। बैठक में वन विभाग द्वारा बताया गया कि जनपद में 24 नर्सरी हैं, जिसमें अमरूद, ईमली, कैथा आदि के पौधे तैयार किये गये हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ए0 मनिकन्डन, अपर जिलाधिकारी (नगर) अनूप कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विश्वनाथ सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
----------------