आगरा जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
जनपद आगरा:- जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में रोगी कल्याण समिति द्वारा बताया गया कि जिला चिकित्सालय की न्यू ओ0पी0डी0 बिल्डिंग के दो तलों पर मरीजों के प्रयोगार्थ के लिये शुद्ध शीतल पेयजल की व्यवस्था हेतु 04 वॉटर कूलर आर0ओ0 सहित लगवाये जाने की आवश्यकता है, जिस पर जिलाधिकारी ने दो वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए। साथी समिति द्वारा जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि इमरजेंसी वार्ड वर्तमान में 10 बेड का संचालित है। इमरजेंसी वार्ड में पर्याप्त जगह न होने के कारण विस्तारीकरण कराया जाना आवश्यक है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बन्धित इंजीनियर से जांच कराकर रिपोर्ट प्राप्त कर लें। बैठक में रोगी समिति द्वारा जिलाधिकारी महोदय को विभिन्न बिन्दुओं पर अवगत कराते हुए बताया गया कि इमरजेंसी वार्ड में रोगियों की सुविधा हेतु 02 टन के कुल 02 स्पिलिट ए०सी० (ओ० जनरल) लगवाया जाना, चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को ध्यान में रखते हुए रेडियोलॉजी विभाग में स्थापित एक्स-रे मशीन में प्रयोग होने वाली 20 पैकेट एक्स-रे फिल्म क्रय किया जाना, चिकित्सालय में उपलब्ध तकियों के 200 नग कवर क्रय किया जाना आवश्यक है, जिस पर जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड में 02 ए0सी0 तथा मरीजो के प्रयोगार्थ हेतु अच्छी क्वालिटी की 200 नग तकिया कवर व बेडशीट जेम पोर्टल से क्रय करने हेतु निर्देशित किया।