आगरा में गुम हुए मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 25 मई 2023

आगरा में गुम हुए मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे

आगरा में गुम हुए मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे


पुलिस कमिश्नरेट आगरा में विगत 1.5 माह में गुम हुए 55 मोबाइलों (अनुमानित कीमत रु09,60,000/-) को सर्विलांस सेल के माध्यम से बरामद कर, मोबाइल स्वामियों के किया गया सुपुर्द .....

जनमानस में पुलिस के सेवा भाव को और अधिक बलबती बनाये जाने तथा पुलिस से जनता के बेहतर सम्बन्ध बनाये जाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर, आगरा के आदेशानुसार सर्विलांस सेल नगर जोन द्वारा पुलिस उपायुक्त, नगर जोन आगरा के निकट निर्देशन में आमजन के मोबाइल खो जाने (गुम हो जाने पर सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल फोन की रिकवरी की जाती है। तदोपरान्त इन मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जाता है।

पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त, नगर जोन आगरा के कुशल नेतृत्व में सर्विलान्स सेल नगर जोन द्वारा विगत डेढ़ माह में कुल 55 मोबाइल फोन जिनमें (वन प्लस, आईफोन, सैमसंग, ओपो, पोको, एमआई, रीयलमी, रेडमी, वीवो आदि) की बरामदगी की गई है। बरामद किये गये मोबाइल फोनों की कीमत लगभग 9,60,000 रू0 (नौ लाख साठ हजार रूपये) है। बरामदशुदा मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम का विवरणः-

1. उ0नि0 श्री अंकुर मलिक प्रभारी सर्विलांस टीम नगर जोन, कमिश्नरेट आगरा । 2. हे0का0 नीरज, हे0का0 चन्द्रपाल, हे0का0 विपिन कुमार, हे0का0 आशीष शाक्य, MOTO रुस्तम सागर सर्विलांस टीम नगर जोन, कमिश्नरेट आगरा ।

3. का प्रिन्स कुमार, का0 मंगल सिंह सर्विलांस टीम नगर जोन, कमिश्नरेट आगरा ।

video

Pages