आगरा ट्रैफिक पुलिस के अभियान में कहीं व्यवस्थाओं पर ध्यान तो कहीं चला अवैध वसूली अभियान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 25 मई 2023

आगरा ट्रैफिक पुलिस के अभियान में कहीं व्यवस्थाओं पर ध्यान तो कहीं चला अवैध वसूली अभियान

आगरा ट्रैफिक पुलिस के अभियान में कहीं व्यवस्थाओं पर ध्यान तो कहीं चला अवैध वसूली अभियान

आगरा संवाददाता आगरा से पूर्व कप्तान प्रभाकर चौधरी क्या गए आगरा में ट्रैफिक पुलिस के कुछ टीएसआई अपनी सरपरस्ती में होमगार्डों वह पीआरडीओ को निर्देश देकर कुछ चौराहों पर अवैध वसूली अभियान चला रहे हैं तो कुछ चौराहों पर टीएसआई के निर्देश पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने की व्यवस्था भी चल रही है।
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ चौराहा पर अवैध वसूली के संबंध में जब संवाददाता को अवगत कराया गया तो संवाददाता के द्वारा कुछ चौराहों पर निगरानी की गई तो बोदला चौराहे पर टीएसआई के निर्देश चेकिंग अभियान चल रहा था। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चौराहे पर पुलिसकर्मियों की कमी नहीं थी कुछ पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाए रखने में लगे हुए थे वही दो होमगार्ड और एक मुख्य आरक्षी आराम करने में लगे हुए थे। जब संवाददाता मदिरा कटरा चौराहे से गुजरा चौराहा राम भरोसे चल रहा था। ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक दुकान पर खड़े होकर वाहन स्वामी को कानून का पाठ पढ़ाते हुए टेबल के नीचे से मिलने की बात चल रही थी।  हरीपर्वत चौराहा सामान्य रूप से चल रहा था। जब संवाददाता पुरानी मंडी पर पहुंचा तो यहां एक पीआरडी अपनी कारगुजारी करने में लगा हुआ था मगर इससे पहले वह फोटो में उसकी कारगुजारी सामने आता उसकी नजर पढ़ चुकी थी और वह अलर्ट हो गया।
     वही कमिश्नरी चौराहा यानी कि फूल सैयद चौराहे पर भी बाहर के नंबर की गाड़ियों को ताक झांक की कार्रवाई चल रही थी। यहां पर एक ट्रैफिक का पुराना पुलिसकर्मी जो पूर्व में विवादों में रहने के कारण हटाया गया था उसके पुनः वापस आने से उसके द्वारा वाहन स्वामियों को रोककर एक सूत्री कार्यक्रम को अंजाम दिया जा रहा है।
वही थाना रकाबगंज के अंतर्गत एक चौराहे पर दो होमगार्ड आराम फरमाते हुए मिले चौराया राम भरोसे चल रहा था। जब होमगार्डों से पूछा गया चौराहे पर  प्रभारी कौन है तो वह नाम नहीं बता पाए इतना अवश्य बताया मोड़ पर चेकिंग कर रहे हैं। जब संवाददाता के द्वारा देखा गया तो वह एक खोखे पर बैठे हुए थे जहां पर पान मसाला बेचा जा रहा था  शायद टीएसआई साहब कुछ सीख रहे होंगे रिटायरमेंट के बाद कुछ काम आएगा।
   बताते चलें जब से पूर्व में रहे कप्तान प्रभाकर चौधरी गए हैं ट्रैफिक पुलिस ने कुछ पुलिसकर्मी खुलेआम व्यवस्थाओं को छोड़कर अवैध वसूली करने में लगे हुए हैं इसमें कुछ मुख्य आरक्षी प्रमुखता से अवैध वसूली का कार्य कर रहे हैं। 
   देखने वाली बात भी होगी पूर्व में रहे पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी की सख्त नजर की तरह मौजूदा कमिश्नर साहब की नजर कब ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की कारगुजारी पर पड़ती है और कब निलंबन, मिसकंडक्ट, ओ आर, जेल आदि की प्रभावशाली कार्यवाही पुलिस कमिश्नर साहब के द्वारा लाई जाती है यह तो आने वाला समय बताएगा।

video

Pages