बुजुर्ग भुखमरी की हालत में जीने को मजबूर, दानपात्र बना सहारा:
आगरा: जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए आगरा संस्था दानपात्र के युवा सदस्य जोरो शोरो से लगे हुए। जो दानपात्र के नाम से समाजसेवा में उजागर रहती है, उसी दानपात्र संस्था को एक बुजुर्ग जरुरतमंद दादा मिले जिनकी हालत शब्दो मे बया नही की जा सकती, ये दादा कई सालो से बिना नहाये दर दर भीख मांगने को मजबूर थे, लेकिन इनकी इतनी बुरी हालत थी कि सभी लोग इन्हें दूर से ही भगा दिया करते थे, और इनका इस दुनिया मे कोई भी नही था तब दानपात्र ने इनके जीवन मे फरिश्ता बनकर इनके जीवन को जीने योग्य बनाने के लिए पूरी कोशिश की, बुजुर्ग दादा को अपने सेवा रथ में बिठा कर नजदीकी स्नान घर ले गए स्नान के बाद भोजन करवाकर इनकी बेसिक जरूरतों को पूरा किया और अब ये बुजुर्ग दादा पहले से बोहोत अच्छा, स्वस्छ और खुशहाल जीवन जी रहे है।