खेरागढ़ में भूमि पूजन के साथ मेला की तैयारियां शुरू
आगरा/खेरागढ़, - खेरागढ़ में बसई नवाब रोड़ बगीची स्थति खाली मैदान में भव्य विशाल मेले की तैयारियां सोमवार को भूमि पूजन एवं हवन यज्ञ के साथ शुरू हुईं।
बता दें खेरागढ़ में होने जा रहे भव्य विशाल मेले को लेकर मेला आयोजक सुमित गुप्ता द्वारा भूमि पूजन कर हवन कराया गया।
आयोजक सुमित कुमार गुप्ता ने बताया कि खेरागढ़ में बगीची स्थति सड़क किनारे डूंगरवाला पुल के पास भव्य मेले का आयोजन 31 मई से शुरू हो रहा है जोकि 1 जुलाई तक चलेगा जिसमें काफी आकर्षित चीजें लगाई जाएंगी व हर प्रकार के खान पान के स्टाल के साथ मिलेगी झूलों की मस्ती,शॉपिंग भी सस्ती इसके साथ साथ महोत्सव में बालाजी की सुपर सॉफ्टी ,लुधियाना की कॉटन साइट,सहारनपुर का फर्नीचर,खुर्जा की क्रॉकरी,कलकत्ता का लैदर पर्स ,फिरोजाबाद की चूड़ियाँ ,जयपुर के कंगन ,कानपुर और बनारस की साड़ियां ,बॉम्बे की ज्वैलरी ,गुजरात का किचिन सैट,लुधियाना की लेडीज कुर्ती ,खाने पीने का भरपूर सामान सहित आसमानी झूला ,नाव झूला ब्रेक डांस सहित बच्चों के झूले एंव भूत बंगला तक का आनंद मिलेगा।
खेरागढ़ क्षेत्र में पहली बार भव्य मेले का आयोजन 1 माह के लिए किया जा रहा है जिसमे मनोरंजन से लेकर खान पान के साथ सस्ते दामों में खरीददारी भी कर सकते हैं।