एम ओ यू का मूल उद्देश्य आपसी सहयोग से शिक्षण प्रशिक्षण के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना: डॉ. आईपीएस सोलंकी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 31 मई 2023

एम ओ यू का मूल उद्देश्य आपसी सहयोग से शिक्षण प्रशिक्षण के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना: डॉ. आईपीएस सोलंकी

एम ओ यू का मूल उद्देश्य आपसी सहयोग से शिक्षण प्रशिक्षण के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना: डॉ. आईपीएस सोलंकी 

जनपद आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ,आगरा और दयालबाग शिक्षण संस्थान ,आगरा अब शिक्षण, प्रशिक्षण ,शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे दोनों संस्थानों ने शिक्षा के क्षेत्र में एक साथ मिलकर काम करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर कर साझेदारी की शुरुआत की है। डी ई आई निदेशक प्रो. पी.के.कालरा एवं डायट आगरा से उप शिक्षा निदेशक डॉ आईपीएस सोलंकी ने दिनांक: 26/05/23 को एमओयू पर हस्ताक्षर किए ।
उप शिक्षा निदेशक डॉ.आईपीएस सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि इसका मूल उद्देश्य नई शिक्षा नीति के संदर्भ में आपसी सहयोग से नवाचार को बढ़ावा देना है। इस प्रयास के माध्यम से दोनों संस्थान शिक्षण प्रशिक्षण व शैक्षणिक मंच पर एकजुट होकर कार्य करेंगे और इस साझेदारी के तहत विभिन्न सम्मेलन संगोष्ठी व कार्यशालाओं सहित अल्पकालिक शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस एम ओ यू के माध्यम से दोनों ही शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग का अवसर उपलब्ध होगा।  इसके साथ-साथ इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से दोनों ही संस्थानों के प्रशिक्षुओं को अपनी क्षमताओं के विकास के अवसर प्रदान किए जाएंगे। डी ई आई निदेशक प्रो. पी. के. कालरा ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से विशेष रूप से शिक्षा आधारित शोध व नवाचार के प्रति विद्यार्थियों व शिक्षकों को विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा।
 इस प्रयास के माध्यम से जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं का एक विशेष समूह आई सी टी, संप्रेषण एवं थिएटर के विभिन्न आयामों पर प्रशिक्षण लेना प्रारंभ कर चुका है। जिसकी मदद से शिक्षण प्रशिक्षण के स्तर पर उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए जा सकेंगे। दोनों संस्थानों के इस एमओयू का समन्वयन डायट प्रवक्ता डॉ. प्रज्ञा शर्मा ने किया। इसमें डीईआई के शिक्षा विभाग के डीन प्रो. नंदिता सत्संगी एवम असि. प्रो. डॉ. ज्योतिका , डॉ. प्रीति शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

video

Pages