आगरा ट्रैफिक पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान की आड़ में चल रहा है जेब भरो अभियान
________________________
पुलिस कमिश्नर साहब एक दिन प्राइवेट में मोटरसाइकिल पर घूम कर चौराहों की स्थिति देख लीजिए
---------------------------------
जनपद आगरा :-आगरा पुलिस कमिश्नर साहब बिना बताए किसी को एक दिन घूम लो मोटरसाइकिल पर कुछ नजारे आपको भी चौराहों के दिखेंगे पूर्व में रहे कुछ पुलिस कप्तानों के द्वारा घूम कर देखी थी ट्रैफिक पुलिस की कारगुजारी उसके बाद हुई थी लाइन हाजिर से लेकर निलंबित वह मिसकंडक्ट की कार्रवाई मौजूदा आपके स्तर से कार्रवाई कब?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोदला चौराहे पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीएसआई लेकर मुख्य आरक्षियों को लगाया गया है जिससे यातायात व्यवस्था को बनाए रखा जा सके मगर चौराहे पर ही चारों ओर टेंपो चालकों व मयूरी का आतंक बना रहता है मुख्य आरक्षी भी चौराहे से 500 कदम दूरी पर खड़े होकर ड्यूटी करनी चाहिए वह भी अपनी ड्यूटी चौराहे पर ही खड़े होकर करते हैं जिससे ही चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस अधिक तो दिखाई देती है मगर व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं होता वही चौराहे पर मुख्य आरक्षी ओ वह टीएसआई की सरपरस्ती में होमगार्डों के द्वारा वाहन चालकों से अवैध वसूली करते हुए कभी भी देखा जा सकता है। जबकि चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए है।
वहीं दूसरी ओर सूत्र बताते हैं श्मशान घाट चौराहे वह विक्टोरिया पार्क पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिसमें ट्रैफिक पुलिस की कारगुजारी देखी जा सकती है यहां पर भी वाहन चेकिंग अभियान की आड़ में जहां विक्टोरिया पार्क पर टीएसआई के नेतृत्व में पीआरडी के द्वारा वाहन स्वामियों को कानून का पाठ पढ़ा कर अपनी जेब गर्म करने के लिए चौराहे से थोड़ा आगे एक चाय की ठेल पर खड़े पोकर एक सूत्री कार्यक्रम को अंजाम दिया जा रहा था। जबकि यही हाल श्मशान घाट चौराहे पर बना हुआ था।
वही पुरानी मंडी चौराहे पर भी वाहन चेकिंग की आड़ मैं बाहर के नंबर की गाड़ी आर जे 11 यू ए 1136 को रोककर बातचीत का सिलसिला जारी था।
बिजली का चौराहे पर भी ऑटो चालकों का आतंक बना रहता है ट्रैफिक पुलिस के द्वारा प्रभावशाली कार्रवाई न करने के कारण टेंपो चालकों का आतंक चौराहे पर ही बना रहता है। जबकि सूत्रों का कहना है प्रभावशाली कार्रवाई कर देंगे तो शाम के समय में नमस्ते होना बंद हो जाएगी।
देखने वाली बात भी होगी चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर वह कब पुलिस कमिश्नर साहब मामले को संज्ञान लेते हुए प्राइवेट में निकल कर एक दिन मोटरसाइकिल पर घूम कर चौराहों की स्थिति को देखते हैं और कब उनके द्वारा ट्रैफिक पुलिस की कारगुजारी पर प्रभावशाली कार्रवाई निलंबित, लाइन हाजिर, मिसकंडक्ट, जेल आदि की कार्रवाई अमल में लाई जाती है यह तो आने वाला समय बताएगा ।