यूपीएससी में चयनित राजीव अग्रवाल का युवा संगठन ने किया स्वागत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 25 मई 2023

यूपीएससी में चयनित राजीव अग्रवाल का युवा संगठन ने किया स्वागत

यूपीएससी में चयनित राजीव अग्रवाल का युवा संगठन ने किया स्वागत

जनपद आगरा:-अग्रवाल युवा संगठन, आगरा द्वारा आज संरक्षक प्रो अमित अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के नाम को ऊंचाइयों पर ले जाने वाले किरावली के होनहार युवा एवम् वर्तमान में मैनपुरी में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत राजीव अग्रवाल पुत्र सुभाषचंद्र अग्रवाल का यूपीएससी के घोषित परिणाम में 269बी रैंक प्राप्त कर सिविल सेवा के लिए चयन होने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन करने के लिए अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष गनेश कुमार बंसल की अध्यक्षता में उनके निवास पर पहुंचकर संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका माला और दुपट्टा पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया। उपस्थित सदस्यों ने उनके चयन पर हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही अपेक्षा की कि वह भविष्य में भी अपने शहर व समाज का नाम रोशन करेंगे।

स्वागत करने के लिए मुख्य रूप से डॉ अमित अग्रवाल,  राजीव गर्ग, विकास मोहन बंसल, राजीव बंसल, महामंत्री अम्बुज अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, प्रतीक गोयल, मयंक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अर्पण गोयल, राहुल आदि सदस्य मौजूद रहे और राजीव अग्रवाल का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।

video

Pages