गरीब एवं असहाय लोगों के लिए मददगार बन रही आगरा संस्था दानपात्र - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 25 मई 2023

गरीब एवं असहाय लोगों के लिए मददगार बन रही आगरा संस्था दानपात्र

गरीब एवं असहाय लोगों के लिए मददगार बन रही आगरा संस्था दानपात्र

आगरा : दुनिया मे इंसानियत से बढ़कर कोई रिश्ता नहीं होता इसी बात को सार्थक कर रहे आगरा संस्था दानपात्र के युवा सदस्य जो बेसहारा, बेघर जरुरतमंद लोगो की मदद के साथ साथ निःशुल्क शिक्षा अभियान के तहत दानपात्र पाठशाला के माध्यम से बच्चो को शिक्षित करने का हर सम्भव प्रयास कर रहे है। जिससे यहां बच्चे पढ़ लिखकर अपने भविष्य की नींव को मजबूत कर सके। ये पाठशाला आगरा शहर के अलग अलग क्षेत्रो में लगाई जा रही हैं। 
फाउंडेशन सदस्य शुभम् बंसल ने बताया संस्था दानपात्र द्वारा टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर दानपात्र ऐप के माध्यम से घर के पुराने सामान को कलेक्ट कर उपयोगी लायक बनाया जा रहा है। हमारे लिए यह बहुत जरूरी है कि हम समाज से कुछ ले रहे हैं तो उसके बदले में उसे क्या लौटा रहे हैं और इस तरह का प्लेटफार्म मिलने से सही व्यक्ति तक मदद पहुंचाना बहुत ही आसान हो गया है और इस तरह के इनीशिएटिव से हम सभी को जुडकर मदद के लिए जरूर आगे आना चाहिए दानपात्र से लगातार अलग-अलग प्रोफेशन से जुड़े लोग वॉलिंटियर्स के रूप में जुड़ते जा रहे हैं इनमें कई तो उच्च पदों पर पदस्थ अधिकारी हैं। संस्था "दानपात्र" एक ऑनलाइन निःशुल्क ऐप के माध्यम से कार्य करती है जिसकी मदद से घरों में उपयोग में न आ रहे सामान जैसे कपड़े ,खिलोने , किताबें, जूते , बर्तन , इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स , फर्नीचर एवं अन्य सामान को कलेक्ट कर उपयोगी लायक बनाकर जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया जाता है "दानपात्र"  देने वाले और लेने वालों के बिच सेतु बनकर दोनों की ही मदद कर रही है संस्था दानपात्र का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड , 3 बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ साथ कई रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जा चुका है संस्था गरीब एवं जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ नि:शुल्क शिक्षा के माध्यम से बच्चों को शिक्षित कर रही है आप भी वॉलिंटियर्स के रूप में जुड़कर इस मिशन का हिस्सा बन सकते है इसके लिए आप  "दानपात्र" के हेल्पलाइन नंबर: 6263362660 9634219998 7828383066  पर संपर्क कर सकते है

video

Pages