ट्रांस यमुना क्षेत्र में धू-धू कर जला आयुर्वेदिक तेल का गोदाम,लाखों का नुकसान
जनपद आगरा मुनीष अल्वी:-जिले के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक बन्द आयुर्वेदिक तेल के गोदाम में आग लग गई देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया पड़ोसियों ने गोदाम मालिक को आग लगने की जानकारी दी मौके पर पहुंचे मालिक ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस एवं फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है दुकान मालिक के अनुसार गोदाम में करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के भाटिया पेट्रोल पंप के सामने विजय मार्केट में राजाराम आयुर्वेद के नाम से आयुर्वेद तेल का गोदाम है जिसमें तिली के तेल से कोई आयुर्बेदिक दवाई का तेल बनाया जाता है आयुर्वेद गोदाम के प्रोपराइटर प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि शाम के करीब 6 बजे मैं गोदाम को बंद करके अपने घर ट्रांस यमुना कॉलोनी चला गया था रात्रि करीब 9 बजे पड़ोसियों ने बताया कि आपके आयुर्वेद गोदाम में आग लग गई है इस सूचना पर मैं गोदाम पर पहुँचा तो देखा ।गोदाम अंदर से धू धू कर जल रहा था मेरे द्वारा 112 पर सूचना दी गई मौके पर थाना ट्रांस यमुना पुलिस 112 पुलिस एंव फायर बिग्रेड की 05 गाड़ियां आ गई फायर बिग्रेड ने गोदाम की छत के रास्ते कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है आग से गोदाम में करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।
मौके पर पहुँचे सजंय प्लेस फायर बिग्रेड एसआई आर एल यादव ने बताया कि हमें थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में आयुर्वेदिक तेल के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी सूचना पर तत्काल पहुँचकर हमारी टीम ने गोदाम की छत के रास्ते से आग पर करीब 30 मिनट में काबू पा लिया फिलहाल आग का लगने का कारण स्पष्ट नहीं है आग से नुकसान तो काफी ज्यादा हुआ है ।