डेस्टिनेशन इवेंट्स आगरा द्वारा होटल ग्रैंड में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 30 जुलाई 2023

डेस्टिनेशन इवेंट्स आगरा द्वारा होटल ग्रैंड में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

डेस्टिनेशन इवेंट्स आगरा द्वारा होटल ग्रैंड में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

आगरा:-डेस्टिनेशन इवेंट्स आगरा द्वारा शनिवार को होटल ग्रैंड में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।प्रेस वार्ता में दिनाक 30 जुलाई 2023 ,रविवार को आयोजित होने वाले "मिस एवं मिसेज यूनिक इंडिया" सीजन -3, के बारे में बताया गया।कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन फाउंडर एवं डायरेक्टर अर्चना फौजदार,ईश्वर दयाल (पूर्व प्रधानाचार्य ,बैपटिस्ट स्कूल,)अभिनय कुमार,कविता राठौर,नीलम सिंह,रोहित कत्याल (समाजसेवी),आदि मंचासिन अतिथियों,सहयोगियों एवं प्रतिभागियों द्वारा किया गया।अर्चना फौजदार ने बताया की आयोजन में विभिन्न शहरों और प्रदेशों की प्रतिभागी मॉडल्स हिस्सा ले रही है।प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं को उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने और मॉडलिंग एवं फैशन की दुनिया में भविष्य संवारने के लिए मंच प्रदान करना है।नीलम सिंह ने बताया की प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल है एवं मुख्य संरक्षक डॉ विजय किशोर बंसल (वरिष्ट समाजसेवी)है।

video

Pages