कलश यात्रा के साथ भागवत शुरू
आगरा :- श्री सिद्ध सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर पार्क श्रीनगर कॉलोनी
(कथा स्थल) से आज प्रातः 8.30 बजे पीत वस्त्रधारी सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर बैंडवाजे के साथ ट्रांस यमुना फेस 1 होते हुए कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली तो पूरा ट्रांस यमुना क्षेत्र भक्तिमय हो गया,कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया।
कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक 31 जुलाई तक प्रतिदिन होगी।
व्यासपीठ से पंडित हरि किशोर शास्त्री ने कहा की स्थिर चित्त और निर्मल मन से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से परमानंद की प्राप्ति होती है।
उन्होंने धुंधकारी और गौकरण की कथा को भावपूर्ण प्रसंगों से सुनाया।
मुख्य यजमान मधुरानी एवम श्री भगवान अग्रवाल ने आरती की।