सरकार को नहीं देनी चाहिए सीमा हैदर को भारत की नागरिकता : पत्रकार पंकज जैन
आगरा। आज़कल मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की लव स्टोरी छाई हुई है। पाकिस्तान से 16 दिन पहले आयी सीमा भारत सरकार से नागरिकता देने की गुहार लगाईं है। हालांकि अवैध तरीके से भारत आने के चलते सीमा के खिलाफ जांच की जा रही है।
इस सन्दर्भ में समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार पंकज जैन बताया कि एक विशेष वर्ग सीमा को भारत की नागरिकता दिलाने के लिये सोशल मीडिया पर अभियान तक छेड़ दिया गया है। वहीं, जिस देश मे भारत और हिन्दू धर्म के खिलाफ़ इतनी नफरत बोयी जाती है। वहाँ से आकर एक दम राम राम जपना गले नहीं उतर रहा हैं और आज के आधुनिक दौर में एक साधारण महिला ने 4 बच्चों सहित इतनी देशों की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा कैसे दे दिया ? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने पूछताछ में कई चौंकावे वाले खुलासे प्रकाश में आ रहें हैं। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती ही जा रही हैं, दो दिन से सीमा हैदर से यूपी एटीएस पूछताछ कर रही थी। दो दिनों में करीब 18 घंटे तक सीमा को सवालों का सामना करना पड़ा है। फिलहाल एटीएस की पूछताछ के दौरान भी सीमा से कई अहम बातों की जानकारी मिली है। एटीएस यूपी ने सीमा से कई सवाल पूछे हैं। सीमा पर शुरू से ही शक जताया जा रहा है कि आखिर सीमा जो कहानी बता रही हैं वह सच है या उनकी कहानी के पीछे कुछ और है। सोमवार को सीमा के पाकिस्तानी डॉक्यूमेंट्स भी सामने आए थे, जिसमें उसकी उम्र अलग दिखाई गई थी और सीमा ने अपनी उम्र कुछ और बताई हुई थी। पाकिस्तानी आई कार्ड पर सीमा का जन्म दिनांक 2002 लिखा हुआ था जबकि सीमा ने इससे पहले कुछ अलग डेट बताई थी। वहीं 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से सउदी होते हुए तीन देशों की सीमा पार कर उनकी भारत पहुंचने वाली कहानी पर भी पुलिस को शक है। सीमा हैदर से जब एटीएस ने लंबी पूछताछ की तो उन्होंने कई सवाल पूछे. एक सवाल में सीमा से पूछा गया कि क्या वह पाकिस्तानी जासूस है तो सीमा ने इस बात साफ इनकार कर दिया। अब एटीएस उसके पाकिस्तानी डॉक्यूमेंट्स भी खंगालने में लगी हुई है। साथ ही एटीएस इस बात पर जांच कर रही है कि उसका आखिर पाकिस्तानी आर्मी से क्या संबंध है? क्योंकि इस बात की जानकारी सामने आई है कि सीमा का भाई और चाचा पाकिस्तानी सेना में हैं। सचिन मीणा पहला भारतीय युवक नहीं है, जिससे सीमा ने पबजी के जरिए मुलाकात की थी। इससे पहले भी वह हिंदुस्तान के कुछ युवकों के संपर्क में थी। जिनके संपर्क में सीमा थी, वो अधिकतर दिल्ली एनसीआर के थे। सीमा हैदर एटीएस के हर सवाल का जवाब सचिन से प्यार को जोड़कर दे रही है, लेकिन बरामद आधार कार्ड, चैट डिलीट और पाकिस्तान का मोबाइल तोड़ने आदि के सवाल में वह उलझ रही है। अधिकारी सीमा के जवाब से संतुष्ट नहीं है। सवालों के संबंध में गहनता से पूछताछ चल रही है। सीमा हैदर की गतिविधियां बता रहीं हैं कि वह जासूसी करने देश में आई है। पाकिस्तान ने सीमा हैदर को एक सोची समझी साजिश के तहत भारत में भेजा है। इतनी अच्छी हिंदी, अंग्रेजी पांचवीं पास महिला नहीं बोल सकती। उसके भाई पाकिस्तान आर्मी में है। उसका देश में रहना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। आज़ हिन्दू संघटनों ने देश के गृहमंत्री अमित शाह व प्रदेश मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को भारत की नागरिकता नहीं देने की मांग की है।