वि.खं. बरौली अहीर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत मिनी मैराथन का हुआ आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 13 अगस्त 2023

वि.खं. बरौली अहीर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत मिनी मैराथन का हुआ आयोजन

वि.खं. बरौली अहीर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत मिनी मैराथन का हुआ आयोजन

आगरा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग आगरा के तत्वाधान में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। शनिवार को विकासखंड बरौली अहीर में सैकड़ो युवक-युवती धावकों ने प्रतिभाग किया जिसमें से युवकों में प्रथम- मोनू लकावली, द्वितीय- नीरज लकावली, तृतीय- सौंमदत्त महूआखेड़ा एवं युवतीयों में प्रथम- कु० कृष्णा बरौली अहीर, द्वितीय- कुमकुम बरौली अहीर तो वही निशा बरौली अहीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यकृम में मुख्य अतिथि उत्तम सिंह काका  ब्लाक प्रमुख के द्वारा धावकों से परिचय करके हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया तथा विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से युवा कल्याण विभाग से राजकुमार माहौर,जौइन्ट वीडियो तथा राकेश कुमार, विजय सिंह पीआरडी जवान आदि लोग उपस्थित रहे।

video

Pages